{"_id":"619ea679ee395055e61f753e","slug":"students-protest-in-ccet-on-the-second-day-committee-formed-to-fix-food-rates-chandigarh-news-pkl4340339165","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीईटी में दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, खाने की दरें तय करने को बनाई कमेटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीसीईटी में दूसरे दिन भी छात्रों का प्रदर्शन, खाने की दरें तय करने को बनाई कमेटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (सीसीईटी) डिग्री विंग के छात्रों ने दूसरे दिन भी प्राचार्य कार्यालय के बाहर धरना देते हुए नारेबाजी की। मामला बढ़ता देख कॉलेज प्रशासन ने मेस में खाने की दरें तय करने के लिए कमेटी बना दी। यह भी बात कही गई कि छात्रों के मुताबिक मेस संचालक पैसे नहीं लेंगे तो नए सिरे से टेंडर किया जा सकता है। उसके बाद छात्र शांत हो गए। वीरवार को इसका हल होगा। मेस संचालक को बातचीत के लिए बुलाया गया था, पर वह नहीं पहुंचा।
छात्रों का कहना है कि सीसीईटी डिग्री विंग में ऐसे मेस संचालक को ठेका दे दिया गया जो छात्रों से मासिक 4000 रुपये वसूल रहा है, जबकि पहले 1500 रुपये लिए जाते थे। बुधवार को धरने के दौरान विद्यार्थियों ने साफ कर दिया कि वे इतना पैसा नहीं देंगे। इसके बाद कॉलेज प्रशासन पर दबाव बना। छात्रों का कहना है कि कॉलेज प्रशासन ने कमेटी बना दी है और अब वे दरें तय करेगी।
इसके अलावा यह भी आश्वासन दिया है कि छात्र जब-जब खाएंगे, तभी पैसे देंगे। पूरे माह भर मेस में खाना अनिवार्य नहीं होगा, न ही पूरे पैसे देने होंगे। छात्रों ने कहा कि वीरवार को मामले का हल नहीं हुआ तो अगला कदम उठाया जाएगा। उधर, कॉलेज प्राचार्य से संपर्क किया गया लेकिन संपर्क नहीं हो सका।