फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of Hisar Stuck at airport in Philippines

कोरोना वायरसः फिलीपींस में फंसे हरियाणा के छात्र, वहां की सरकार ने दिए अपने देश लौटने के आदेश

Fri, 20 Mar 2020 01:11 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हिसार (हरियाणा) Published by: ajay kumar Updated Fri, 20 Mar 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
Students of Hisar Stuck at airport in Philippines
सांकेतिक तस्वीर।

फिलीपींस में पढ़ने गए हरियाणा के कई छात्र एयरपोर्ट पर दो से तीन दिन तक फंसे रहे। जहां कुछ छात्र अन्य रास्ते से होते हुए भारत लौट आए लेकिन कई छात्र अभी भी फिलीपींस में फंसे हुए हैं। ऐसे ही शहर की सेक्टर-16-17 निवासी रितिका ग्रेवाल भी फिलीपींस में एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए गई थी। मत्स्य पालन विभाग के अधिकारी सतेंद्र ग्रेवाल व पूनम ग्रेवाल की बेटी रितिका वहां एमबीबीएस द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

विज्ञापन


रितिका की माता पूनम ग्रेवाल ने बताया कि उनकी बेटी बीती रात करीब तीन बजे फिलीपींस से हिसार लौटने के लिए मनीला एयरपोर्ट पहुंची। इस दौरान उसके साथ करीब सात छात्र और थे लेकिन इसी बीच वह फ्लाइट रद्द होने के कारण उन्हें एयरपोर्ट पर ही रुकना पड़ा। पूनम ग्रेवाल ने बताया कि हैरानी की बात तो यह है कि यह फ्लाइट तो रद्द हो गई लेकिन टिकट को अभी भी ऑनालाइन कन्फर्म बताया जा रहा था। 
विज्ञापन


दो दिन तक एयरपोर्ट पर फंसे होने के कारण परेशान होते छात्रों को देखकर भारतीय दूतावास ने हस्तक्षेप किया। इसके बाद गुरुवार को सभी छात्रों को वापस अपने हॉस्टल लौट जाने को कहा गया। पूनम ने बताया कि इससे पूर्व वहां की सरकार ने आदेश किए थे कि 72 घंटे के भीतर सभी विदेशी छात्र अपने देश लौट जाएं, लेकिन अब उन छात्रों को 31 मार्च तक वहीं रुकने को कहा गया है। उन्होंने बताया कि एयरपोर्ट पर फंसे इन छात्रों में कुछ छात्र सेक्टर 16-17, स्याहड़वा और सेक्टर-14 व अन्य जगह के हैं। इसके अलावा एक छात्र बालसमंद का भी था लेकिन वह एयरपोर्ट नहीं गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बैच आ चुका वापस
पूनम ने बताया कि उनकी बेटी को जिस एजेंट के जरिये फिलीपींस भेजा गया था, उसके जरिये हरियाणा के अन्य छात्र भी गए थे। उनमें से किसी ने एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया है, जिसमें 94 छात्र व अन्य हैं। इनमें से ही कुछ छात्र बुधवार को फिलीपींस से लौटे हैं, जिनमें एक छात्र फतेहाबाद का है। उन्होंने बताया कि उन्हें जानकारी मिली है कि कुछ छात्र सीधे आने के बजाय अन्य देशों से होते हुए भारत पहुंच रहे हैं। वहीं एक छात्र गुरुवार को भी लौटा है।


उपमुख्यमंत्री से साधा संपर्क
मामले को लेकर रितिका के परिजनों ने विधानसभा चुनाव में जजपा प्रत्याशी रह चुके जितेंद्र श्योराण से इस बारे में बात की। जितेंद्र ने मामले को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के संज्ञान में लाया। उन्होंने बताया कि उपमुख्यमंत्री दुष्यंत ने विश्वास दिलाया है कि वह इस बारे में भारतीय दूतावास से संपर्क साधेंगे और विदेश में फंसे लोगों को जल्द भारत लाने के लिए कदम उठाए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed