फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of Haryana will see live landing of Chandrayaan-3 today

Chandrayaan-3 Landing: आज शाम में भी एक घंटे खुलेंगे हरियाणा के स्कूल, चंद्रयान-3 की लैंडिंग देखेंगे छात्र

Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Wed, 23 Aug 2023 12:54 AM IST
सार

आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम पांच से छह बजे तक सरकारी स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। जिन स्कूलों में लाइव प्रसारण संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में 24 अगस्त को सुबह 10 बजे चंद्रयान-3 की लैंडिंग को दिखाया जाएगा। इसके लिए केंद्र सरकार ने निर्देश जारी किया था।

विज्ञापन
Students of Haryana will see live landing of Chandrayaan-3 today
स्कूली बच्चे (फाइल) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग हरियाणा के स्कूलों के विद्यार्थी लाइव देखेंगे। इसके लिए स्कूल शिक्षा निदेशालय ने सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को बुधवार शाम को पांच से छह बजे तक स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। साथ ही यह भी कहा है कि शाम के समय जहां संभव हो, वहां शिक्षक व विद्यार्थी एक घंटे के लिए सभा आयोजित करें। वहीं, जहां संभव नहीं होगा, उन स्कूलों में अगले दिन सुबह सॉफ्ट लैंडिंग प्रक्रिया का प्रसारण होगा।

विज्ञापन


निदेशालय द्वारा जारी निर्देश में कहा गया है कि चंद्रयान-3 की लैंडिंग का स्कूलों में पांच बजकर 20 मिनट से सीधा प्रसारण किया जाएगा। चंद्रयान-3 की लैंडिंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी का भी राष्ट्र के नाम संबोधन होगा। शिक्षा मंत्री कंवरपाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से स्कूलों में लाइव प्रसारण का आदेश जारी किया गया है। 
विज्ञापन


आदेश के तहत 23 अगस्त को शाम पांच से छह बजे तक सरकारी स्कूल खोलने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि हमारे वैज्ञानिकों की है। पूरी दुनिया का ध्यान इस तरफ है। प्रयास है कि प्रदेश के बच्चे भी इस उपलब्धि को देखें। उन्होंने कहा कि जिन स्कूलों में संभव हो, वहां सीधा प्रसारण की व्यवस्था की जाए। इस दौरान अध्यापकों एवं विद्यार्थियों की चर्चा बैठक आयोजित होगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed