फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students of government schools of Punjab will also be sent on study tour

Punjab: स्टडी टूर पर जाएंगे सरकारी स्कूलों के छठी कक्षा के विद्यार्थी, प्रति छात्र 500 रुपये देगी सरकार

Wed, 13 Dec 2023 02:31 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 13 Dec 2023 02:31 PM IST
सार

राज्य सरकार के इस स्टडी टूर के पीछे की सोच विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल नॉलेज देना है। टूर में विद्यार्थियों को साइंस सिटी, जंग-ए-आजादी मेमोरियल, म्यूजियम, आर्ट गैलरी, डैम, बोटेनिकल गार्डन, चिड़ियाघर व पुरातत्व से जुड़े संस्थानों की सैर करवाई जाएगी।

विज्ञापन
Students of government schools of Punjab will also be sent on study tour
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

पंजाब के सरकारी स्कूलों में छोटी कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी निजी स्कूलों की तर्ज पर स्टडी दौरे पर भेजा जाएगा। इस दौरान विद्यार्थियों को इतिहास व विज्ञान की महत्ता से जुड़े स्थानों की यात्रा करवाई जाएगी।

विज्ञापन


टूर के पहले चरण में छठी कक्षा के विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। बच्चों के खाने-पीने व आने-जाने से लेकर अन्य सारा खर्च शिक्षा विभाग द्वारा उठाया जाएगा। दौरे के लिए पूरे पंजाब के 199681 विद्यार्थियों को कवर किया जाएगा। साथ ही इसके लिए 9.89 करोड़ रुपये की राशि को मंजूरी दी गई है। सरकार प्रति विद्यार्थी 500 रुपये देगी। 31 जनवरी तक हर हाल में यह स्टडी टूर पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Mohali: हिरासत से भाग रहे गैंगस्टर पर पुलिस ने की फायरिंग, पैरों में लगीं दो गोलियां, छह हत्याओं का है आरोपी
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थियों को देनी है प्रेक्टिकल नॉलेज 
राज्य सरकार के इस स्टडी टूर के पीछे की सोच विद्यार्थियों को प्रेक्टिकल नॉलेज देना है। टूर में विद्यार्थियों को साइंस सिटी, जंग-ए-आजादी मेमोरियल, म्यूजियम, आर्ट गैलरी, डैम, बोटेनिकल गार्डन, चिड़ियाघर व पुरातत्व से जुड़े संस्थानों की सैर करवाई जाएगी। टूर प्रत्येक में स्कूल की छठी कक्षा के विद्यार्थियों को मौका दिया जाएगा। 


इस दौरान जो राशि दी गई उसे विद्यार्थियों के लिए खर्च किया जाएगा। हालांकि दौरे को लेकर तय किया गया कि स्कूल हेड विद्यार्थियों के अनुसार बस, वैन या कोई उचित प्रबंध करेंगे। साथ ही तय किया गया कि हायर किए वाहनों द्वारा रोड सेफ्टी मानकों का पालन किया जाएगा। वहीं, लड़कों और लड़कियों के हिसाब से अध्यापकों व महिला अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही उन्हें ही बच्चों को का पूरा ख्याल रखना होगा।

धुंध वाले दिन नहीं जाएंगे
इस दौरे को लेकर सरकार ने कुछ नियम भी बनाए हैं। टूर में जाने वाले विद्यार्थियों के परिजनों से इस बारे में लिखित में अनुमति ली जाएगी। दौरे पर विद्यार्थी स्कूल की वर्दी में जाएंगे। दौरे के बाद विद्यार्थी शाम को समय से घर पहुंचेंगे। खराब व धुंध वाले दिन विद्यार्थियों को दौरे पर नहीं ले जाया जाएगा क्योंकि ऐसे मौसम में दृश्यता बिल्कुल कम रह जाती है। साथ ही हादसे होने का खतरा भी बना रहता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed