{"_id":"583c1fb94f1c1bb61fde531a","slug":"students-of-government-college-huge-protest-at-gcg-42","type":"story","status":"publish","title_hn":"गवर्नमेंट कॉलेज में छात्राओं का भारी हंगामा, मेन गेट बंद कर जमकर नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गवर्नमेंट कॉलेज में छात्राओं का भारी हंगामा, मेन गेट बंद कर जमकर नारेबाजी
सुमित सिंह श्योराण/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Mon, 28 Nov 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
गवर्नमेंट कॉलेज में छात्राओं का भारी हंगामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेक्टर-42 स्थित पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स(जीसीजी) में सोमवार को छात्राओं ने सेमेस्टर परीक्षा से पहले रोल नंबर जारी न करने पर जमकर हंगामा किया। करीब 150 छात्राओं ने कई घंटे तक कॉलेज कैंपस में नारेबाजी की और कुछ देर तक मुख्य गेट को भी बंद कर दिया। देर शाम प्रिंसिपल के आश्वासन के बाद छात्राओं ने प्रदर्शन बंद किया।
पीयू की 3 दिसंबर से सेमेस्टर परीक्षाएं होने जा रही हैं। पीयू की ओर से जीसीजी-42 को छात्राओं के रोल नंबर जारी कर दिए गए हैं। छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रबंधन ने मिड सेमेस्टर टेस्ट में फेल होने वाली छात्राओं के रोल नंबर रोक लिए हैं। ऐसी छात्राओं की संख्या 100 से अधिक है। इनमें बीए, बीएससी सहित अन्य विभागों की छात्राएं भी शामिल हैं। कॉलेज प्रबंधन द्वारा रोल नंबर जारी न करने के विरोध में सुबह से ही छात्राओं ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। दोपहर बाद तो छात्राओं ने कॉलेज के मुख्य गेट को भी बंद कर दिया। छात्राओं ने कॉलेज प्रिंसिपल की गाड़ी को भी गेट से बाहर नहीं जाने दिया। प्रिंसिपल द्वारा छात्राओं को रोल नंबर जारी करने के आश्वासन के बाद उनकी गाड़ी को रास्ता दिया गया।
विरोध कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि नियमों में कहीं भी टेस्ट क्लीयर न करने पर रोल नंबर रोकने का प्रावधान नहीं है। विरोध कर रही छात्राओं ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रिंसिपल दफ्तर के एक चपरासी ने एक छात्रा को थप्पड़ भी मारे। शाम करीब 6 बजे तक छात्राओं ने कॉलेज में रोल नंबर के लिए विरोध प्रदर्शन जारी रखा। उधर कुछ छात्राओं ने रोल नंबर जारी न करने पर मंगलवार को पीयू कंट्रोलर ऑफ एग्जामिनेशन के सामने मामला उठाने की बात कही है।
विज्ञापन
छात्राओं के कुछ इश्यू थे, लेकिन उन्हें सुलझा लिया गया है। छात्राओं को रोल नंबर जारी कर दिए जाएंगे।
डॉ. बिनू डोगरा, प्रिंसिपल, जीसीजी-42