{"_id":"68340c1779950a8c810cb675","slug":"students-from-far-states-applied-for-admission-in-class-11-in-government-schools-of-chandigarh-2025-05-26","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंडीगढ़ का जलवा है: सिटी ब्यूटीफुल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने का ऐसा क्रेज, मणिपुर-केरल तक से आ रहे आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंडीगढ़ का जलवा है: सिटी ब्यूटीफुल के सरकारी स्कूलों में पढ़ने का ऐसा क्रेज, मणिपुर-केरल तक से आ रहे आवेदन
Mon, 26 May 2025 12:14 PM IST
निवेदिता वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Mon, 26 May 2025 12:14 PM IST
सार
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा के लिए कुल 13,875 सीटें हैं, जिन पर 4 दिन में ही 10 हजार से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं। कुल आवेदनों में से 6887 शहर के सरकारी स्कूलों से पास हुए छात्रों ने किया है और 3464 आवेदन शहर के निजी स्कूल और बाकी राज्यों के बच्चों ने किए हैं।
विज्ञापन
Admission 2025
- फोटो : Adobe Stock
विस्तार
चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों में 11वीं कक्षा में दाखिले को लेकर इस बार छात्रों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। पंजाब, हरियाणा और हिमाचल जैसे पड़ोसी राज्यों के अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, मणिपुर और केरल जैसे दूर-दराज के राज्यों से भी छात्रों ने आवेदन किए हैं। कुल 13,875 सीटों के मुकाबले अब तक 10,375 आवेदन मिल चुके हैं।
विज्ञापन
बिहार से 17 और बंगाल से चार ने भरा आवेदन
शिक्षा विभाग के अनुसार सबसे ज्यादा 8178 आवेदन चंडीगढ़ से आए हैं, जबकि दूसरे नंबर पर 1288 आवेदनों के साथ पंजाब के बच्चे हैं। हरियाणा के 716 छात्रों ने चंडीगढ़ में पढ़ने के लिए आवेदन किया है। इनके अलावा हिमाचल से 77, उत्तर प्रदेश से 36, बिहार से 17, उत्तराखंड से 11, वेस्ट बंगाल से 4, जम्मू कश्मीर से 4, राजस्थान से 4, झारखंड से 3, केरल से 1, महाराष्ट्र से 1 और मणिपुर से भी एक छात्र ने चंडीगढ़ के सरकारी स्कूल में पढ़ने के लिए फार्म भरा है। 6 जून तक ऑनलाइन फार्म भरे जा रहे हैं। ऐसे में विभाग को उम्मीद है कि इस बार सीटों से भी ज्यादा आवेदन आ सकते हैं।यह भी पढ़ें: बेकाबू नशा: ट्रेनिंग से पहले छह नए रिक्रूट सिपाहियों का डोप टेस्ट आया पाॅजिटिव, इस तरह खुला भेद; भेजे गए वापस
मेरिट के आधार पर विकल्प भरने की न्यूनतम संख्या तय
रजिस्ट्रेशन पूरा करने के लिए उम्मीदवार को 20 स्कूल और स्ट्रीम विकल्प भरने होंगे। छात्रों की मेरिट के आधार पर विकल्प भरने की न्यूनतम संख्या तय की गई है। 90 फीसदी और उससे अधिक अंक वाले बच्चों को कम से कम 10 विकल्प भरना अनिवार्य है।80-90 प्रतिशत वाले बच्चों को कम से कम 15 विकल्प, 60-80 प्रतिशत अंक वाले बच्चों को कम से कम 20 विकल्प और 60 फीसदी से कम अंक वाले बच्चों को कम से कम 25 विकल्प भरना अनिवार्य है। यदि कोई बच्चा निर्धारित विकल्प संख्या नहीं भरता है तो उसका रजिस्ट्रेशन स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऐसा इसलिए किया गया है ताकि पहली ही काउंसलिंग में ज्यादा से ज्यादा छात्रों को दाखिला मिल जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों से पास हुए छात्रों के लिए 85 फीसदी का कोटा
विद्यार्थी 6 जून तक मोबाइल या कंप्यूटर के जरिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। विद्यार्थियों को रजिस्ट्रेशन के लिए 250 रुपये फीस अदा करनी पड़ेगी। यह नेट बैंकिंग, डेबिट, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से भी अदा की जा सकती है। कुल सीटों में से 85 प्रतिशत सीटें चंडीगढ़ के सरकारी स्कूलों से पास हुए छात्रों के लिए आरक्षित रखी गई हैं। उसके बाद 15 प्रतिशत सीटें चंडीगढ़ के निजी स्कूलों, अन्य राज्यों या अन्य बोर्डों से पास छात्रों के लिए हैं। इसके अलावा ऑनलाइन प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए सभी सरकारी सीनियर सेकेंडरी और हाई स्कूलों में सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक हेल्प डेस्क उपलब्ध कराए गए हैं।फॉर्म भरते हुए इन बातों का रखें ध्यान
- ऑनलाइन फॉर्म भरने से पहले बच्चों को अकाउंट बनाकर लॉगिन आईडी और पासवर्ड जनरेट करना होगा- दाखिला शुल्क भुगतान से पहले ट्रांजेक्शन आईडी अवश्य नोट करें
- सीबीएसई के अलावा अन्य बोर्ड से पास छात्रों को 10वीं की मार्कशीट की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी
- एससी, स्पोर्ट्स, दिव्यांग, डिफेंस आदि के बच्चों को प्रमाण पत्र की स्कैन कॉपी अपलोड करनी होगी, तभी आरक्षण का लाभ मिलेगा
ये महत्वपूर्ण तिथियां रखें याद
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और दस्तावेज 6 जून तक अपलोड कर सकते हैं- 12 जून को प्रोविजनल मेरिट लिस्ट जारी होगी
- मेरिट लिस्ट को लेकर आपत्ति या कोई गलती हुई तो 12 और 13 जून तक ठीक करा सकेंगे
- 16 जून को आपत्तियों का समाधान किया जाएगा
- 20 जून को स्कूल और स्ट्रीम का आवंटन होगा
- 20 से 27 जून तक ऑनलाइन दाखिला शुल्क जमा करा सकेंगे
- 28 और 30 जून को स्कूलों में दस्तावेज सत्यापन कराकर 1 जुलाई से कक्षाएं शुरू की जाएंगी