फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Students burnt effigy of VC and Chief Security Officer in PU

Chandigarh News: पीयू में विद्यार्थियों ने फूंका वीसी और मुख्य सुरक्षा अधिकारी का पुतला

Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 23 Nov 2024 03:45 AM IST
विज्ञापन
Students burnt effigy of VC and Chief Security Officer in PU
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय में एक महीने से अधिक समय से सीनेट चुनाव के लिए प्रदर्शन कर रहे विद्यार्थियों ने शुक्रवार को कुलपति प्रो. रेनु विग और मुख्य सुरक्षा अधिकारी विक्रम सिंह का पुतला फूंका। इस दौरान विद्यार्थियों ने जोरदार नारेबाजी कर रोष जताया। विद्यार्थियों ने सीनेट चुनाव करवाने के साथ 13 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के पीयू दौरे के दौरान दर्ज एफआईआर वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगें नहीं मानी गई तो छात्र 26 नवंबर को पीयू का गेट नंबर एक बंद करेंगे। विभिन्न छात्र संगठन साथ मिलकर पिछले कई दिनों से पीयू बचाओ मोर्चा के नाम से धरना दे रहे हैं।
विज्ञापन

पुतला फूंकने से पूर्व विद्यार्थियों ने प्रबंधन को उनके खिलाफ दर्ज एफआईआर को वापस लेने की मांग की थी लेकिन उनकी एक न सुनी गई। पीयू प्रशासन, चंडीगढ़ पुलिस और कुलपति के मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए विद्यार्थियों ने प्रो. रेनु विग और विक्रम सिंह का पुतले को आग के हवाले कर दिया। विद्यार्थियों पर एफआईआर मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से दर्ज करवाई गई, इसलिए उनका भी पुतला जलाया गया।
विज्ञापन

छात्रों ने प्रदर्शन के दौरान केंद्र सरकार के तानाशाही रवैये पर भी तंज कसा। विद्यार्थियों के लगातार प्रदर्शन के बावजूद सीनेट चुनाव को लेकर पीयू प्रबंधन ने कोई घोषणा नहीं की है। एक माह के अंतराल में पंजाब के आप, अकाली दल और कांग्रेस के सांसद, विधायक और अन्य नेता धरनास्थल पर आकर विद्यार्थियों का समर्थन कर चुके हैं। विद्यार्थी सीनेट चुनाव न करवाने के पीछे केंद्र सरकार की ओर से पीयू की गर्वनिंग बॉडी के लोकतांत्रिक मूल को समाप्त करने और उसे केंद्रीय विश्वविद्यालय बनाने का आरोप लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीते कल विद्यार्थियों ने सेक्टर-32 और 11 के कॉलेज में सीनेट चुनाव के लिए धरना प्रदर्शन किया। आंदोलन को तेज करते हुए विद्यार्थियों ने 26 नवंबर को पीयू का गेट नं. एक बंद करने की घोषणा की है। पीयू प्रबंधन की ओर से छात्रों की मांगें नहीं सुनी गई तो छात्र गेट नं. को बंद करेंगे।

छात्रों पर की जा रही दबाव बनाने की कोशिश :
13 नवंबर को मुख्यमंत्री भगवंत मान के पीयू दौरे के समय पुलिस की ओर से छात्रों पर लाठी बरसाई गईं थीं और मुख्य सुरक्षा अधिकारी की ओर से 14 छात्रों पर एफआईआर दर्ज की गई। विद्यार्थी सीनेट चुनाव के साथ उन पर हुई एफआईआर वापस लेने की मांग कर रहे हैं लेकिन अभी तक शिकायत वापस नहीं ली गई है। छात्र नेताओं का कहना है कि एफआईआर के जरिये वह छात्रों पर दबाव बनाने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article