फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student leader raised a two-year-old issue, said- dispensary needed in South Campus

छात्र नेता ने उठाया दो साल पुराना मुद्दा, कहा- साउथ कैंपस में चाहिए डिस्पेंसरी

Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 02:12 AM IST
विज्ञापन
Student leader raised a two-year-old issue, said- dispensary needed in South Campus
चंडीगढ़। पीयू के साउथ कैंपस में बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए एनएसयूआई के छात्र नेता निखिल ने वीसी के नाम संदेश भेजा है। संदेश में उन्होंने दो साल पहले दिए गए ज्ञापन का हवाला देते हुए कहा कि साउथ कैंपस में कोई डिस्पेंसरी नहीं है जिससे वहां रहने वाले विद्यार्थियों और प्राध्यापकों को चिकित्सकीय परामर्श लेने नॉर्थ कैंपस में आना पड़ता है। इस समस्या के संबंध में दो साल पहले तत्कालीन वीसी को एक ज्ञापन सौंपा गया था। इसके बाद वीसी ने साउथ कैंपस में डिस्पेंसरी बनवाने का आश्वासन दिया था। कोरोना के कारण वह मांग अभी तक पूरी नहीं हुई है। उन्होनें वीसी से साउथ कैंपस में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्थाएं मुहैया करवाने की मांग की।
विज्ञापन

निखिल ने सुनाई आपबीती
पीयू डिस्पेंसरी में दिखाया तो कहा-पेरासिटामोल खा लो, पीजीआई में टेस्ट में निकला टाइफाइड
छात्र नेता निखिल ने आपबीती साझा करते हुए बताया कि कुछ दिनों से उन्हें रोज शाम को बुखार आ रहा था। इसके चलते वह नॉर्थ कैंपस में स्थित डिस्पेंसरी में दवा लेने गए। वहां मौजूद डॉक्टर ने उन्हें दवा के तौर पर पेरासिटामोल खाने को कहकर वापस कर दिया। जब उन्होंने जांच के लिए कहा तो यह कहकर मना कर दिया गया कि अभी इसकी आवश्यकता नहीं है। इसके बाद निखिल ने पीजीआई में दिखाया तो जांच में उन्हें टायफॉइड़ बताया गया जिसका इलाज वर्तमान में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed