{"_id":"6634c08fbb71d37065055f8e","slug":"student-died-in-punjab-2024-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Punjab: नौवीं मंजिल से गिरा एलपीयू का छात्र... हरियाणा का रहने वाला था मयंक, पुलिस ने शुरू की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Punjab: नौवीं मंजिल से गिरा एलपीयू का छात्र... हरियाणा का रहने वाला था मयंक, पुलिस ने शुरू की जांच
Fri, 03 May 2024 04:16 PM IST
निवेदिता वर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)
Published by: निवेदिता वर्मा
Updated Fri, 03 May 2024 04:16 PM IST
सार
मयंक 9वीं मंजिल पर रहता था व देर रात जब वह नीचे गिरा तो जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर छात्र इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे व उन्होंने एंबुलेंस से मयंक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पंजाब में फगवाड़ा-जालंधर हाईवे पर स्थित लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक युवक की मृत्यु हो गई। जानकारी के अनुसार गुरुवार देर रात हरियाणा का रहने वाला एक छात्र नौवीं मंजिल से गिर गया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरियाणा के रहने वाले मयंक के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा दिया है। यह आत्महत्या है या दुर्घटना, इन दोनों एंगल से पुलिस की जांच जारी है। घटना गुरुवार रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है।
मयंक 9वीं मंजिल पर रहता था व देर रात जब वह नीचे गिरा तो जोरदार आवाज हुई। आवाज सुनकर छात्र इकट्ठा हो गए। हादसे के बाद यूनिवर्सिटी में मौजूद अधिकारी मौके पर पहुंचे व उन्होंने एंबुलेंस से मयंक को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की जानकारी सतनामपुर थाने की पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले की जानकारी मृतक के परिवार को दे दी है। उनके बयानों के आधार पर पुलिस जल्द मामले में कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
थाना सतनामपुरा के एसएचओ गौरव धीर का कहना है कि आत्महत्या के अलावा विभिन्न एंगलों पर पुलिस जांच कर रही है। मृतक मयंक का शव पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फगवाड़ा में भेज दिया है।