फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Student council elections: 112 students contested in PU

छात्र परिषद चुनाव : पीयू में 112 विद्यार्थियों ने ठोकी ताल

Fri, 30 Aug 2024 07:09 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 07:09 AM IST
विज्ञापन
Student council elections: 112 students contested in PU
चंडीगढ़। छात्र परिषद चुनाव में पीयू से 112 विद्यार्थियों ने वीरवार को नामांकन पत्र दाखिल कर दावेदारी ठोकी है। पीयू से अध्यक्ष पद के लिए 29, उपाध्यक्ष के लिए 31, सचिव के लिए 26 और संयुक्त सचिव के लिए 26 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। सुबह 9:30 बजे से शुरू हुई नामांकन प्रक्रिया शाम तक शांतिपूर्ण चली। पीयू और सभी कॉलेजों में नामांकन सूची जारी होने के बाद विभिन्न छात्र संगठनों की ओर से शक्ति प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


प्रिंटेड स्टिकर के साथ हवा में उड़ी लिंगदोह समिति की सिफारिशें :
पीयू और कॉलेजों में छात्र परिषद चुनाव के लिए नामांकन भरने के बाद विद्यार्थियों ने जोर-शोर से शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान राजनीतिक दलोंं के छात्र विंग ने बड़ी संख्या में प्रिंटेड स्टिकर हवा में उड़ाए। वहीं, लिंगदोह समिति की सिफारिशें और डीफेसमेंट एक्ट की भी धज्जियां उड़ीं। डीन छात्र कल्याण प्रो. अमित के डिफेसमेंट और लिंगदोह सिफारिशों को लेकर किसी भी तरह की प्रिंट की गई सामग्री इस्तेमाल न करने की हिदायतों के बावजूद छात्रों ने स्टिकर उड़ाए। इसमें अधिकतर आईएसओ, एबीवीपी और सीवाईएसएस के स्टिकर देखे गए। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी गाड़ियों पर लगे स्टिकर की तस्वीरें खींचते दिखे। डीएसडब्ल्यू प्रो. अमित चौहान ने बताया कि उन्होंने मुख्य सुरक्षा अधिकारी से डीफेसमेंट को लेकर रिपोर्ट तलब की है और संबंधित छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



यूआईएलएस और यूआईईटी में सूची जारी करने में हुई देरी :
चुनाव के लिए विभागों में सुबह 9:30 बजे नामांकन प्रक्रिया शुरू हुई जो 10:30 बजे तक चली। दोपहर 12 बजे अधिकतर विभागों की ओर से आवेदकों की सूची जारी कर दी गई लेकिन यूआईएलएस और यूआईईटी में 1:30 बजे तक सूची का इंतजार करते रहे। सूची जारी होने के बाद विभिन्न संगठन के विद्यार्थियों ने शक्ति प्रदर्शन किया और सभी स्टूडेंट सेंटर पर एकत्र हुए। 12:30 बजे के बाद विद्यार्थियों ने सूची को लेकर आपत्ति दर्ज की। इसे लेकर विभागीय स्तर के बाद डीएसडब्ल्यू की अध्यक्षता में शिकायत समिति की बैठक की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज 2:30 बजे जारी होगी अंतिम सूची :
पीयू और सभी कॉलेजों में शुक्रवार सुबह 10 बजे उम्मीदवारों की अनुमोदित सूची जारी की जाएगी। विद्यार्थी 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक चुनाव से नाम वापस ले सकते हैं। अंतिम सूची 12:30 बजे डीन कल्याण छात्र दफ्तर को भेजी जाएगी और अंतिम सूची करीब 2:30 बजे प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article