फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strike of civic workers, garbage not picked up in other 10 districts, union preparing for big movement.

Chandigarh News: निकाय कर्मियों की हड़ताल, दूसरे 10 जिलों में नहीं उठाया कचरा, बड़े आंदोलन की तैयारी में संघ

Fri, 15 Dec 2023 09:07 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 09:07 PM IST
विज्ञापन
Strike of civic workers, garbage not picked up in other 10 districts, union preparing for big movement.
- नगर पालिका संघ जल्द बुलाएगी राज्यस्तरीय बैठक
विज्ञापन

- 24 सूत्रीय मांगों को लागू कराने के लिए फिर से बनाई जाएगी रणनीति

अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। लंबित मांगों को लेकर हरियाणा में दूसरे दिन भी शहरी स्थानीय निकाय विभाग के तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों की हड़ताल जारी रही। ऐसे में दूसरे दिन भी प्रदेश के दस जिलों में कचरे का ढेर लगा रहा। साथ ही निकाय कार्यालयों में रूटीन के कार्य जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र और टैक्स से संबंधित कार्य नहीं हो सके। दो दिनों की हड़ताल के बावजूद सरकार की ओर से बातचीत के लिए न बुलाने से नाराज हरियाणा नगर पालिका संघ अब बड़े आंदोलन की तैयारी में है। जल्द ही संघ की राज्यस्तरीय बैठक बुलाई जाएगी और आगामी आंदोलन का एलान होगा। शुक्रवार को जिन शहरों में कचरे का उठान नहीं पाया, उनमें रोहतक, जींद, नारनौल, हिसार, फतेहाबाद, चरखी दादरी, भिवानी, सिरसा, करनाल और कैथल जिले शामिल हैं। इसके अलावा सोनीपत, रेवाड़ी, अंबाला, पानीपत, यमुनागनर, कुरुक्षेत्र और झज्जर में जिला प्रशासन की ओर से व्यवस्था की गई थी, ऐसे में यहां कचरे का उठान कराया गया।

आक्रोश रैली में 4 जनवरी को शामिल होंगे निकाय कर्मी
नगर पालिका कर्मचारी संघ ने फैसला लिया है कि सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की ओर से आयोजित की जाने वाली कर्मचारी असेंबली और चार फरवरी को रोहतक में होने वाली कर्मचारी आक्रोश रैली में पालिकाओं, परिषदों, नगर निगमों व अग्नि शमन विभाग के हजारों कर्मचारी शिरकत करेंगे। संघ ने एलान किया है कि जब तक गुरुग्राम के 3480 सफाई कर्मचारियों की नौकरी बहाल होने व अन्य मांगों का समाधान होने तक संघर्ष रहेगा जारी। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि दो दिवसीय टूल डाउन-पेन डाउन हड़ताल सफल रही। 24 सूत्रीय मांग पत्र का समाधान कराने के लिए संघ आंदोलन को बड़ा और तेज करने की रणनीति बनाएगा।
विज्ञापन



प्रॉपर्टी टैक्स, पीपीपी के काम भी रूके , रोहतक में नगर निगम कार्यालय के गेट पर जड़ा ताला
रोहतक-करनाल-हिसार। नगर निगम, नगर परिषद, नगरपालिका कर्मचारी और हरियाणा रोजगार कौशल निगम के कर्मचारियों की हड़ताल के चलते परेशानी बढ़ गई है। सफाई कर्मचारियों की दो दिन की हड़ताल के चलते शहरों में सफाई व्यवस्था चरमरा गई तो हरियाणा रोजगार कौशल निगम के कर्मचारियों की हड़ताल से प्रॉपर्टी टैक्स, परिवार पहचान पत्र व दूसरे जरूरी कार्य नहीं हो पाए। शहरों में अधिकतर जगहों से कूड़े का उठान नहीं हो सका। रोहतक में सुबह नौ बजे नगर निगम के गेट पर ताला तक जड़ दिया गया। निगम आयुक्त के हस्तक्षेप के बाद ताला तो खोल दिया, लेकिन कर्मचारी सीट पर नहीं बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन




कहां-कहां नहीं उठा कूड़ा
रोहतक 150
जींद 26

नारनौल 30
हिसार 200
फतेहाबाद 80
चरखी दादरी 40

भिवानी 180

सिरसा 200

करनाल 30
कैथल 120
नोट: कूड़े का वजन टन में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed