फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict on those who do not wear masks, challan of Rs. 1000 starts

मास्क नहीं पहनने वालों पर सख्ती, 1000 रुपये का चालान कटना शुरु

Sat, 28 Nov 2020 10:36 PM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 10:36 PM IST
विज्ञापन
Strict on those who do not wear masks, challan of Rs. 1000 starts
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : mask
चंडीगढ़। प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने वीरवार को समीक्षा बैठक में मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ सख्ती बरतने के आदेश दिए थे। बदनौर के इस आदेश के बाद शहर में बिना मास्क के घूम रहे लोगों पर पहले से ज्यादा सख्ती शुरू हो गई है। शनिवार को शहर के प्रमुख स्थान, पार्क, मार्केट, मंडी, सुखना लेक और रॉक गार्डन के पास बिना मास्क घूम रहे लोगों के चालान काटे गए और मौके पर ही एक हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन

प्रशासन ने भले ही मास्क नहीं पहनने पर जुर्माने की राशि को वीरवार को बढ़ा दिया था, लेकिन शनिवार को पहली बार लोगों के 1000 रुपये के चालान काटे गए। प्रशासन ने शुक्रवार को ही तहसीलदार, नायब तहसीलदार, एडिशनल व ज्वाइंट सेक्रेटरी नगर निगम, स्टेशन हाउस ऑफिसर और डिप्टी कमिश्नर ऑफिसर की तरफ से समय-समय पर तैनात अन्य अधिकारियों को चालान काटने का अधिकार दिया है। इसके बाद शनिवार को विभिन्न टीमें बनाकर मास्क नहीं पहनने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए अभियान चलाया गया और जो व्यक्ति बिना मास्क के घूमता पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की गई। चालान राशि का भुगतान न करने वालों के खिलाफ आईपीसी की धारा 188 के तहत कार्रवाई भी की गई। गौरतलब है कि वीरवार तक शहर में मास्क नहीं पहनने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने पर 27,878 चालान काटे गए हैं। सभी व्यक्तियों से 500 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए हैं। इसके मुताबिक प्रशासन मास्क नहीं पहनने पर चालान काटकर शहरवासियों से करीब एक करोड़ 39 लाख 39 हजार रुपये वसूल चुका है।
विज्ञापन

नई चालान बुक न मिलने से पुलिस ने नहीं काटे चालान
इधर आदेश जारी होने के बाद पुलिस, निगम व अन्य विभाग जिन्हें चालान काटने की शक्ति दी गई है, उन्हें अभी तक नई चालान बुक नहीं मिली है। इस कारण पहले दिन एक हजार रुपये के चालान नहीं काटे गए। पुलिस विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रविवार को ज्यादा संख्या में लोग निकलते हैं। तब तक नई चालान बुक मिल जाएगी। तब एक हजार रुपये के ही चालान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed