फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strict action will be taken against secretariat employees who are negligent.

Chandigarh News: कोताही बरतने वाले सचिवालय के कर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

Tue, 02 Apr 2024 07:25 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2024 07:25 PM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against secretariat employees who are negligent.
मुख्य सचिव ने सचिवालय का किया औचक निरीक्षण
विज्ञापन

चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने मंगलवार को सचिवालय का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। इस मौके पर उन्होंने कर्मचारियों से कहा कि वह अपने कार्यालयों में सफाई व्यवस्था बनाए रखें। यदि किसी को इंफ्रास्ट्रक्चर की आवश्यकता है तो उसके बारे में तुरंत अपने उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाएं, ताकि उसकी उपलब्धता सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान उन्होंने कर्मचारियों की कार्य प्रणाली के बारे में गहनता से जाना और इसमें सुधार करने के लिए अपने सुझाव दिए। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्यालय में समय पर आएं और कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें और अपने कार्य को पूर्ण जिम्मेदारी व दायित्व के साथ निभाएं। यदि कर्मचारी अपने कार्य में किसी प्रकार की कोताही बरतेंगे तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कर्मचारियों से कार्यप्रणाली में सुधार करने के लिए सुझाव भी मांगे। इस दौरान उन्होंने राजनैतिक एवं संसदीय कार्य शाखा, कैबिनेट शाखा, मानव संसाधन शाखा, सेवाएं शाखा, प्रशिक्षण शाखा, मुख्यमंत्री सचिवालय शाखा सहित अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया। इस दौरान विशेष सचिव पर्सनल प्रभजोत सिंह, विशेष सचिव मानव संसाधन आदित्य दहिया, संयुक्त सचिव गृह राधिका सिंह, डीएसीएस अनिल भारद्वाज समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed