फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Streets deserted during Weekend Curfew in Chandigarh

चंडीगढ़ में वीकेंड लॉकडाउन शुरू : पहले दिन सख्ती रही कम, कहीं पसरा सन्नाटा, कहीं उड़ी नियमों की धज्जियां 

Sat, 17 Apr 2021 12:08 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 17 Apr 2021 12:08 PM IST
सार

शुक्रवार रात 10 बजे से लगा लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की तरफ से जारी आदेश में लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है।

विज्ञापन
Streets deserted during Weekend Curfew in Chandigarh
चंडीगढ़ में 26 मंडी में उमड़ी भीड़ और खाली पड़ी सड़कें। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोरोना के बढ़ते मामलों के कारण शुक्रवार शाम को प्रशासन ने वीकेंड लॉकडाउन की घोषणा की थी। शुक्रवार रात 10 बजे से लगा लॉकडाउन सोमवार सुबह पांच बजे तक रहेगा। शनिवार को वीकेंड लॉकडाउन के पहले दिन सिटी ब्यूटीफुल में कहीं सन्नाटा पसरा रहा तो कहीं नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ी। हमेशा गुलजार रहने वाला सेक्टर 17 सुनसान दिखा वहीं सेक्टर 26 की अनाज मंडी में लोगों की भीड़ उमड़ आई। 
विज्ञापन

पहले दिन सड़कों पर पुलिस का पहरा कम दिखाई दिया, लेकिन चंडीगढ़ के मुख्य स्थान जैसे सुखना लेक, विभिन्न पार्क और बाजार में लॉकडाउन का असर बखूबी देखने को मिला। सुखना लेक पर शनिवार को कोई भी सैर करने नहीं पहुंचा। इस दौरान जो कुछ लोग पहुंचे थे, उन्हें समझा-बुझाकर वापस भेज दिया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर के एंट्री पॉइंट पर भी पुलिस की तरफ से कोई सख्ती नहीं दिखाई दी। सड़कों पर गाड़ियों की संख्या कम रही। शहर की विभिन्न अंदरूनी बाजार बंद रहे लेकिन गांव और कॉलोनियों में दुकानें खुली रहीं। पुलिस की पेट्रोलिंग भी पिछली बार के मुकाबले बेहद कम है। सूचना मिलती रही कि शहर के विभिन्न इलाकों में कई निजी दफ्तर भी खोले गए हैं। इसके अलावा इंडस्ट्रियल एरिया फेस वन और 2 में कई फैक्ट्रियां, जिन्हें बंद करने का आदेश जारी किया गया है, भी खुली नजर आई। 

यूटी प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा की तरफ से जारी आदेश में लोगों को घर में रहने की सलाह दी गई है। अप्रैल के महीने में कई शादियां हैं, इसलिए प्रशासन ने लॉकडाउन के दौरान भी शादियों की मंजूरी दी है। हालांकि शादी समारोह में शामिल होने वाले लोगों की संख्या को कम कर दिया गया है। पहले खुले एरिया में 200 लोगों की मंजूरी थी, जिसे अब 100 कर दिया गया है जबकि हॉल में पहले अधिकतम 100 लोगों की मंजूरी थी, जिसे घटाकर 50 कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed