फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stray dogs cause terror, bite woman and child

Chandigarh News: लावारिस कुत्तों का आतंक, महिला और मासूम को काटा

Mon, 19 Jan 2026 02:56 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Stray dogs cause terror, bite woman and child
चंडीगढ़। शहर में लावारिस कुत्तों का खतरा एक बार फिर सामने आया है। सेक्टर-52 और सेक्टर-63 में हुई दो अलग-अलग घटनाओं में एक महिला और एक मासूम बच्चा कुत्तों के हमले में घायल हो गए। इन घटनाओं के बाद इलाके के लोगों में भय का माहौल है। नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भी नाराजगी तेज हो गई है।
विज्ञापन

रविवार को सेक्टर-52 में स्कूटी से जा रही महिला पिंकी पर अचानक एक कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते के काटने से महिला घायल हो गई। पीड़िता के पति सुरेश ने बताया कि इलाके में पहले भी कई बार कुत्तों के हमले हो चुके हैं लेकिन शिकायतों के बावजूद निगम की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। लोगों का कहना है कि सुबह और शाम के समय राहगीरों को डर के साए में निकलना पड़ रहा है।
विज्ञापन

दूसरी घटना सेक्टर-63 की है, जहां विवान नामक मासूम बच्चे पर कुत्ते ने हमला कर दिया। बच्चे के शरीर के दो हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यही कुत्ता पहले भी कई लोगों को काट चुका है और इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। निवासियों का कहना है कि निगम की टीमें कुत्तों को पकड़कर कुछ समय बाद फिर उसी इलाके में छोड़ देती हैं जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगों ने मांग की है कि कुत्तों को लेकर स्थायी समाधान किया जाए ताकि शहरवासी सुरक्षित महसूस कर सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed