फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Strange collector of Post Stamps

हर बाल दिवस पर अनोखी कलेक्शन करते है ये जनाब

Thu, 14 Nov 2013 02:54 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 14 Nov 2013 02:54 PM IST
विज्ञापन
Strange collector of Post Stamps
सिटी ब्यूटीफुल के राकेश वालिया के लिए बाल दिवस हमेशा ही खास होता है। उसकी ठोस वजह भी है। क्यों कि वह इस दिन डाक विभाग द्वारा जारी हुई डाक टिकट का बेसब्री से इंतजार कारते हैं।
विज्ञापन


उनके खजाने में बाल दिवस के उपलक्ष्य में छपी आज तक की सभी टिकटें मौजूद हैं। उनकी पूंजी में इस बाल दिवस पर फिर इजाफा होगा।

58 वर्षीय राकेश वालिया ने बताया कि जब वे चौथी कक्षा में पढ़ रहे थे, तब से डाक टिकट इकट्ठी करते आ रहे हैं। उन्होंने अपनी पूरी जिंदगी डाक टिकट की कलेक्शन करने में ही बिता दी और वे इसे ही अपनी पूंजी मानते हैं।
विज्ञापन


वे फिलैटलिक कांग्रेस ऑफ इंडिया के लाइफ टाइम मेंबर हैं। वालिया ने बताया कि बाल दिवस से पहले पूरे देश में पेंटिंग प्रतियोगिताएं होती हैं।

राष्ट्रीय स्तर पर तीन पेंटिंग्स का चयन होता है, जिनमें से एक को डाक टिकट पर अंकित किया जाता है। इसी तरह एक पेंटिंग फर्स्ट डे कवर पर और एक इनफॉर्मेशन ब्रॉशर पर अंकित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


देश-दुनिया की डाक टिकटें हैं वालिया के पास
वालिया के पास इस समय 500 से ज्यादा विषयों की हजारों डाक टिकटें हैं। उनके पास पक्षियों, जानवरों, स्वतंत्रता सेनानियों, हवाई जहाज, समुद्री जहाज, वाइल्ड लाइफ, खास शख्सियतों आदि जैसे विषयों पर छपी दुनिया भर की डाक टिकटें हैं। उन्होंने भारत ही नहीं बल्कि इंग्लैंड, अमेरिका, पाकिस्तान, यूगांडा, कीनिया और कई यूरोपिय देशों की भी डाक टिकटें जमा कर रखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed