अब रुपहले पर्दे पर दिखेगी रोहतक सिस्टर्स की 'बहादुरी'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतक बस छेड़छाड़ प्रकरण एक बार फिर सुर्खियों में आएगा। शहर से जुड़ा एक युवा प्रोड्यूसर मंदीप ढुल पूजा और आरती की कहानी को छोटे पर्दे पर उतारेगा। सिर्फ इन दोनों बहनों की कहानी ही नहीं, ऐसे कई अनसुलझे मुद्दों को टीवी पर लाया जाएगा।
बकौल मंदीप 'सावधान इंडिया' की तर्ज पर एक विशेष टेलीविजन सीरीज 'जिम्मेदार कौन' में ऐसी ही कहानियों और मुद्दों को पेश किया जाएगा, जिनका वर्षों बाद भी समाधान नहीं हुआ है। मई के आखिरी सप्ताह तक पहली सीरीज आने की उम्मीद है।
लेखक मंदीप ने बताया कि शुरू में 10 एपिसोड की सीरीज होगी। इसमें रोहतक की दो बहनों का रोडवेज बस प्रकरण, मजदूरों के लिए शुरू की गई योजना मनरेगा में भ्रष्टाचार, विधवा विवाह, अंतर जातीय विवाह और फ्रॉड कॉल विषय लिए गए हैं।
शूटिंग काफी हद तक पूरी हो चुकी है। एपिसोड जी पंजाबी पर दिखाए जाएंगे। डबिंग और एडिटिंगके बाद इसे छोटे पर्दे पर लाया जाएगा। गीत राजस्थान की सिंगर माही राठौर तैयार करेंगी।
25 और 26 अप्रैल को रोहतक में शूटिंग
भिवानी जिले के मुंडाल गांव निवासी किसान के बेटे मंदीप ने स्नातक द्वितीय वर्ष तक की पढ़ाई महम के राजकीय कॉलेज से की है। अभिनय और थियेटर में रुचि के चलते वे पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए। 21 साल के मंदीप को इसी साल 28 फरवरी को हरियाणा गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया है।
सोनीपत के एक निजी अभिनय संस्थान से पढ़ाई पूरी करने के बाद वे मुंबई गए। 8 से 10 हजार रुपये जोड़-जोड़ कर थियेटर शुरू करने के बाद 31 अक्टूबर 2014 को 'मैं शाहरुख खान बनना चाहता हूं' फिल्म में कोमिडियन का रोल मिला। ढुल कई पंजाबी गीत भी लिख चुके हैं। अब अपना सीरियल बना रहे हैं।
'जिम्मेदार कौन' के सीरियलों की शूटिंग प्रदेश के अलावा राजस्थान, दिल्ली और मुंबई में भी हुई है। इसकी टीम 25 और 26 अप्रैल को रोहतक के गांव समरगोपालपुर व सुनारिया कला में आएगी। यहां 9वें और 10वें एपिसोड की शूटिंग होगी। इससे पहले बीते सोमवार और रविवार को जाट भवन और देवीलाल पार्क में शूटिंग की गई।