फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Story of complicated relationship and changing environment shown in 'Adhe Adhure'

Chandigarh News: 'आधे अधूरे में दिखाई उलझते रिश्ते और बदलते परिवेश की कहानी

Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Sun, 01 Jan 2023 09:00 AM IST
विज्ञापन
Story of complicated relationship and changing environment shown in 'Adhe Adhure'
चंडीगढ़। परंपरा आर्ट्स ने टैगोर थिएटर के मिनी ऑडिटोरियम में आयोजित सात दिवसीय थिएटर फेस्टिवल रंग परंपरा के सातवें व अंतिम दिन कलाकारों ने नाटक ‘आधे अधूरे’ का मंचन किया। मोहन राकेश के नाटक के माध्यम से मध्यवर्गीय परिवार की व्यथा को मंच पर बखूबी प्रस्तुत करने में कलाकार काफी हद तक सफल रहे। निर्देशन अभिषेक शर्मा के नेतृत्व में नाटक की प्रस्तुति कर कलाकारों ने वाहवाही बटोरी।
विज्ञापन

नाटक एक मध्यवर्गीय परिवार की आंतरिक कलह और उलझते रिश्तों के साथ साथ समाज में स्त्री-पुरुष के बीच बदलते परिवेश तथा एक दूसरे से दोनों की अपेक्षाओं को चित्रित करता है। नाटक में तीन स्त्री और पांच पुरुष पात्र शामिल थे। नाटक की कहानी एक परिवार के इर्द गिर्द घूमती है। कामकाजी महिला सावित्री का पति महेंद्रनाथ बहुत दिन से कामकाज नहीं कर रहा और यूं ही निठल्ला पड़ा रहता है। अपनी कमाई से घर का कुछ सामान खरीद कर वे अपना दायित्व पूरा समझ बैठा है। घर की बड़ी लड़की बिन्नी है जो शादीशुदा है। उसने मनोज के साथ भाग कर शादी कर ली थी। छोटी लड़की किन्नी है। घर में सबसे आलसी है लड़का अशोक। इन किरदारों के माध्यम से परिवार के बीच की नोंक-झोंक, खट्ठे मीठे अनुभव व विवादों को बखूबी बयां किया। इस नाटक को मील का पत्थर भी कहा जाता है।
विज्ञापन

इनसेट-
नाटक में इन कलाकारों ने भाग लिया
अभिषेक शर्मा, बार्बी शर्मा, वरुण शर्मा, ईक्षा शर्मा, अभिषेक इंदौरा, गौरी, भारत नारनौलिया, अमृत जस्सल
संगीत - पीयूष भट्ट
लाइट्स - रोहित शर्मा
सेट डिजाइन और प्रॉप्स - करन शर्मा, अमृत सैनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed