फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stone slabs will be installed to pay homage to martyrs in every village of Haryana

Haryana: गांवों में शिलाफलक पर अंकित होंगे शहीदों के नाम, आजादी के अमृत उत्सव के तहत तालाब किनारे लगेंगे

Mon, 31 Jul 2023 08:22 AM IST
निवेदिता वर्मा नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़
नसीब सैनी, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Mon, 31 Jul 2023 08:22 AM IST
सार

इस शिलाफलक पर सबसे पहले गांव की पंचायत का नाम, फिर तिथि, शहीदों को नमन करने वाला वाक्या व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश कि जीवन का हर पल, हर दिन, हर क्षण देश के लिए जीना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, अंकित होगा। इसके बाद शहीदों के नाम अंकित होंगे।

विज्ञापन
Stone slabs will be installed to pay homage to martyrs in every village of Haryana
हरियाणा के सीएम मनोहर लाल। - फोटो : ANI

विस्तार

गौरव पट्ट के बाद अब हरियाणा के हर गांव में शहीदों को नमन करने शिलाफलक यानि पत्थर की पटिया स्थापित किए जाएंगे। जिस गांव से कोई शहीद नहीं हुआ है, उस गांव में शहीदों को नमन करते हुए शिलाफलक स्थापित होंगे। जिस गांव से शहीद हुए हैं, उनके नाम वाला शिलाफलक स्थापित किया जाएगा। प्रदेश सरकार ने सभी जिलों में अगस्त में ये शिलाफलक स्थापित करने के लिए आदेश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


केंद्र सरकार द्वारा पिछले साल आजादी के अमृत महोत्सव के तहत स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर हर घर में तिरंगा फहराने का अभियान चलाया था। इसी तरह का एक अभियान इस बार मेरी माटी मेरा देश व मिट्टी को नमन वीरों को वंदन अभियान चलाया जाएगा। इसी अभियान के तहत ये शिलाफलक स्थापित किए जाने के आदेश जारी किए गए हैं। ग्राम पंचायत द्वारा इसके लिए शिलाफलक के लिए तालाब के निकट जगह दी जाएगी। इसमें पांच गुणा तीन फुट का शिलाफलक स्थापित होगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सख्त फैसला: आज से लिपिकों के बिना होगी रजिस्ट्री, सरकार लागू करेगी नो वर्क-नो पे का नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस गांव में नहीं हैं शहीद, वहां प्रधानमंत्री का संदेश
इस शिलाफलक पर सबसे पहले गांव की पंचायत का नाम, फिर तिथि, शहीदों को नमन करने वाला वाक्या व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश कि जीवन का हर पल, हर दिन, हर क्षण देश के लिए जीना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी, अंकित होगा। इसके बाद शहीदों के नाम अंकित होंगे। जिस गांव से कोई शहीद नहीं हुआ है, उस गांव में शहीदों के नाम की जगह शहीदों को नमन करने वाली पंक्ति अंकित होगी। इस शिलाफलक पर गांव से स्वतंत्रता सेनानी, सेना के शहीदों, केंद्रीय पुलिस फोर्स के शहीदों, पुलिस के शहीदों सहित ड्यूटी के दौरान जान कुर्बान करने वालों के नाम अंकित होंगे।
शहीदों को नमन करते हुए वाक्य होंगे शिलाफलक पर अंकित

यदि किसी गांव में शहीदों के नाम अधिक हैं तो शिलाफलक की संख्या बढ़ाई जा सकेगी। इस पट्टिका का डिजाइन सरकार ने सभी जिलों में भेजा है। इस डिजाइन के अनुसार ही इन शिलाफलक या पट्टिकाओं का निर्माण होगा। इसका निर्माण मनरेगा से किया जाएगा। इस तरह से सभी गांवों में शहीदों को सम्मान के लिए एक अलग से स्मारक स्थापित होंगे। इनके निर्माण के बाद आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में शहीदों के परिजनों को बुलाकर सम्मानित किया जाएगा। यह सारा प्रबंध जिला प्रशासन द्वारा पंचायतों व नगर निकायों के माध्यम से किया जाएगा। केंद्र सरकार के अगस्त माह में चलाए जाने वाले मिट्टी को नमन वीरों को वंदन अभियान के तहत इन शिलाफलकों का निर्माण किया जाना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed