{"_id":"6965673a5a362a96d60e0d5f","slug":"stone-pelting-in-moulijagran-family-dispute-windows-of-several-vehicles-broken-chandigarh-news-c-16-pkl1079-921859-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: मौलीजागरां पारिवारिक विवाद में पथराव, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: मौलीजागरां पारिवारिक विवाद में पथराव, कई गाड़ियों के शीशे तोड़े
विज्ञापन
मनीमाजरा। मौलीजागरां इलाके में रविवार रात उस समय तनाव फैल गया, जब कुछ लोगों ने पथराव कर मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए और जमकर तोड़फोड़ की। हालांकि शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह घटना किसी संगठित हमले के बजाय एक पारिवारिक विवाद से जुड़ी हुई थी। पथराव की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, जिसके बाद हालात पर काबू पाया गया।
दरअसल, मकान नंबर-4550 निवासी धर्मपाल (55) ने रविवार शाम अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। परिजनों का आरोप है कि धर्मपाल को लंबे समय से मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। आत्महत्या की घटना के कुछ घंटों बाद ही मोहल्ले में विवाद बढ़ गया और पत्थरबाजी की वारदात सामने आई। पुलिस पार्टी की मौजूदगी के कारण आरोपी मौके से फरार हो गए। परिजनों के अनुसार धर्मपाल के भाई संजय के बेटे ने पिछले महीने दूसरी बिरादरी की लड़की से कोर्ट मैरिज की थी। इसके बाद से युवक घर से बाहर रह रहा था। परिवार का आरोप है कि शादी के बाद लड़की की बिरादरी के कुछ लोग लगातार धमकियां दे रहे थे और रास्ता रोककर धर्मपाल को परेशान करते थे। धर्मपाल की बेटी दीक्षा और भाई संजय का कहना है कि इसी मानसिक दबाव के चलते उन्होंने आत्महत्या जैसा कदम उठाया।
आरोप है कि धर्मपाल की मौत की सूचना मिलने के बाद लड़की की बिरादरी के लोगों को यह शक हुआ कि युवक और उसका परिवार वापस घर आ गया होगा। इसी आशंका के चलते उन्होंने घर पर हमला किया और मोहल्ले में खड़ी कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की। घटना में आसपास रहने वाले लोगों की भी गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। मोहल्ले के निवासी आरपी डोगर ने बताया कि पथराव में उनकी गाड़ी के शीशे टूट गए। उन्होंने रविवार रात करीब 9:30 बजे मौलीजागरां थाना प्रभारी को घटना की सूचना दी, जिसके बाद 30 से 40 पुलिसकर्मियों को मौके पर तैनात किया गया। पुलिस बल की मौजूदगी के बाद ही इलाके में शांति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
शव लेने से परिवार का इनकार
धर्मपाल की मौत के बाद परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम करवाने और शव लेने से इनकार कर दिया है। परिवार का कहना है कि जब तक आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई नहीं होती, वे अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पथराव और तोड़फोड़ में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और जल्द ही उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इलाके में एहतियातन पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।