फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stone Pelting by Migrant Workers, Police Lathicharge in Mandi Gobindgarh

मंडी गोबिंदगढ़: बिहार की ट्रेन चलने की अफवाह से उग्र हुए प्रवासी, पुलिस पर किया पथराव

Mon, 25 May 2020 11:16 AM IST
खुशबू गोयल संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी गोबिंदगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 25 May 2020 11:16 AM IST
विज्ञापन
Stone Pelting by Migrant Workers, Police Lathicharge in Mandi Gobindgarh
मजदूरों ने किया पथराव - फोटो : अमर उजाला

मंडी गोबिंदगढ़ में सोमवार सुबह बिहार के लिए ट्रेन चलने की अफवाह से सैकड़ों प्रवासी मजदूर खालसा स्कूल के खेल मैदान में इकट्ठा हो गए। सुबह सात बजे मजदूरों ने ट्रेन न चलने के रोष में स्कूल के बाहर नेशनल हाईवे सर्विस रोड पर पत्थर आदि रखकर रोड ब्लाक करने की योजना बनाकर नारेबाजी शुरू कर दी। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एसएचओ मंडी गोबिंदगढ़ महिंदर सिंह ने प्रवासियों को शांत किया लेकिन मजदूरों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया और तीन-चार गाड़ियों के शीशे भी तोड़ दिए। इसके बाद सभी मजदूर भाग गए। दोपहर बाद गांव अजनाली और खालसा स्कूल के बाहर से करीब आठ बसों के माध्यम से 300 प्रवासी मजदूरों को अंबाला रेलवे स्टेशन के लिए रवाना किया गया।
विज्ञापन


इस मौके पर एसडीएम आनंद सागर शर्मा और अमलोह के डीएसपी सुखविंदर सिंह गिल खुद मजदूरों के साथ अंबाला गए। बता दें कि रविवार को भी एक ट्रेन बिहार को जाना था, जिसमें 1600 यात्रियों को भेजा जाना था। ट्रेन रद्द होने के कारण मजदूरों को भेजा नहीं जा सका और अफवाहों के कारण सोमवार को मजदूर भड़क गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


देर शाम अपने दफ्तर से प्रेस नोट जारी कर एसएसपी अमनीत कौंडल ने कहा कि आज की घटना किसी व्यक्ति द्वारा अफवाह फैलाने के कारण हुई है, जिसकी तलाश की जा रही है और उस पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि किसी भी मजदूर पर पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया और न ही उक्त घटना में कोई घायल हुआ है। एसएसपी ने कहा कि सोशल मीडिया पर गुमराह करने वाली जानकारी देने वालों के खिलाफ कानून के मुताबिक कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed