फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stock of Corona vaccine is on the verge of ending in Punjab

कोरोना : पंजाब में कोरोना के टीके की भारी कमी, केवल पांच दिन का ही स्टॉक बचा, केंद्र से सप्लाई की मांग

Sat, 10 Apr 2021 12:30 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 10 Apr 2021 12:30 PM IST
सार

  • पंजाब में रोजाना हो रहा 85 से 90 हजार लोगों का टीकाकरण 
  • राज्य के पास बचा है केवल 5.7 लाख कोविड वैक्सीन का स्टॉक

विज्ञापन
Stock of Corona vaccine is on the verge of ending in Punjab
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह - फोटो : twitter.com/capt_amarinder

विस्तार

पंजाब में कोरोना वैक्सीन की कमी होने लगी है। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बताया कि वर्तमान में 85 से 90 हजार लोगों को एक दिन में टीकाकरण हो रहा है। इस हिसाब से केवल 5 दिन (5.7 लाख कोविड वैक्सीन खुराक) बची है। यदि राज्य को एक दिन में दो लाख लोगों को टीका लगाने का अपना लक्ष्य पूरा करना है तो यह स्टॉक केवल तीन दिन ही चलेगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने केंद्र से आग्रह किया है कि राज्यों के लिए वैक्सीन की फ्रेश सप्लाई जारी की जाए। कैप्टन ने कहा कि उन्होंने वैक्सीन की सप्लाई को लेकर प्रधानमंत्री और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखे हैं।
विज्ञापन

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेस शासित राज्यों में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा के लिए बुलाई गई मुख्यमंत्रियों की बैठक में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि धीमी शुरुआत के बावजूद पंजाब में अब तक 16 लाख लोगों का कोविड टीकाकरण किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राज्य में हर रोज 85 से 90 हजार तक लोगों को टीके लगाए जा रहे हैं। इस बैठक में राहुल गांधी ने भी हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीकाकरण में राष्ट्रीय औसत से पीछे है पंजाब 

कोरोना के टीकाकरण की मुहिम में पंजाब राष्ट्रीय औसत से पिछड़ गया है। राज्य में अभी तक केंद्र द्वारा दी गईं कोरोना की 67 फीसदी खुराकें ही प्रयोग हो पाई हैं। केंद्र ने पंजाब को 22 लाख 36770 खुराकें दी थी, जिसमें से अब तक 14 लाख 94 हजार 663 ही प्रयोग हो पाई हैं। प्रयोग की गईं खुराकों में खराब हुई वैक्सीन भी शामिल हैं। केंद्र ने पंजाब सरकार को पत्र लिखकर टीकाकरण में तेजी लाने के निर्देश दिए थे। 

केंद्र सरकार ने पत्र लिखकर धीमे टीकाकरण कार्य पर चिंता जताई थी। केंद्र ने राज्य को निर्देश दिए थे कि वैक्सीनेशन की रफ्तार को तेज करना होगा। फ्रंटलाइन वर्कर्स को वैक्सीन देने पर बल देने के लिए कहा गया थ। इसके बाद मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने स्वास्थ्य विभाग को प्रतिदिन 2 लाख लोगों का टीकाकरण करने का टारगेट दे दिया था। अब पंजाब में एक मरीज के संपर्क में आए 30 लोगों के टेस्ट किए जाएंगे। साथ ही राज्य में 50 हजार लोगों के टेस्ट भी हर रोज अनिवार्य कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed