फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   STF seize property of dismissed AIG Rajjit Singh Hundal

Punjab: एसटीएफ ने बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह की 20 करोड़ की प्रॉपर्टी कब्जे में ली, बैंक खाते किए फ्रीज

Wed, 28 Feb 2024 10:30 AM IST
निवेदिता वर्मा विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़
विशाल पाठक, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: निवेदिता वर्मा Updated Wed, 28 Feb 2024 10:30 AM IST
सार

वर्ष 2017 में राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को ड्रग्स तस्करी और हथियारों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एके-47, 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक का नशा और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे। राजजीत सिंह पर आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर की मदद करने, ड्रग रिकवरी से छेड़छाड़, सबूत मिटाने को लेकर मार्च 2023 में केस दर्ज किया गया था।

विज्ञापन
STF seize property of dismissed AIG Rajjit Singh Hundal
बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह पहुंचे एसटीएफ दफ्तर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पंजाब पुलिस से बर्खास्त एआईजी राजजीत सिंह हुंदल पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई की है।
विज्ञापन


विभाग के मुताबिक एडीजीपी एसटीएफ के आदेश पर मंगलवार को प्रॉपर्टी सीज करने यानी कब्जे में लेने के आदेश जारी किए गए। इसी के साथ आरोपी राजजीत और उसकी पत्नी के वे दो से तीन बैंक खाते भी फ्रीज किए गए हैं, जिनसे करोड़ों रुपये की ट्रांजेक्शन हुई हैं। 

एसटीएफ ने आरोपी राजजीत की कुल 20 करोड़ रुपये की प्रॉपर्टी सीज करते हुए अपने कब्जे में ली है। इसमें मोहाली, न्यू चंडीगढ़ और पंजाब के अन्य जिलों में प्रॉपर्टी पर बोर्ड लगाने की प्रक्रिया मंगलवार से शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


इस सीज की गई प्रॉपर्टी का ब्योरा रेवेन्यू विभाग को भी सौंप दिया गया है, ताकि आरोपी राजजीत सिंह या उसके परिवार के लोग इस 20 करोड़ की चल व अचल संपत्ति की खरीद-फरोख्त न कर सकें। एसटीएफ ने इस मामले में केंद्रीय वित्तीय मंत्रालय के समक्ष 20 फरवरी को अपनी फाइनल रिपोर्ट पेश कर दी थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद केंद्र और पंजाब सरकार से मंजूरी के बाद एसटीएफ ने 20 करोड़ की प्रॉपर्टी सीज कर ली। अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को आरोपी राजजीत सिंह के मोहाली स्थित मकान के अलावा अन्य जगहों की प्रॉपर्टी के बाहर बोर्ड लगाकर उसकी तस्वीरें खींचकर रिकॉर्ड में रख ली हैं। उधर, विजिलेंस की रिपोर्ट की मानें तो आरोपी राजजीत सिंह विदेश भाग चुका है। विजिलेंस का मानना है कि राजजीत इस समय कनाडा में है। पंजाब पुलिस की विजिलेंस ने एनआईए को यह इनपुट देकर मदद भी मांगी है।

आरोपी राजजीत सिंह की पत्नी की मोहाली स्थित प्रॉपर्टी जिसकी कीमत करीब चार करोड़ रुपये है, उसे भी एसटीएफ ने फ्रीज कर लिया है। ड्रग्स तस्करी के इस मामले में आरोपी राजजीत 20 अक्तूबर 2023 से फरार है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट से आरोपी को अग्रिम जमानत नहीं मिली थी, तब से वह पुलिस की नजरों से बचने के लिए फरार है।

फरार राजजीत की इन प्रॉपर्टी को फ्रीज कर रिकॉर्ड रेवेन्यू को भेजा
बर्खास्त एआईजी की पंजाब में 9 प्रॉपर्टी को चिह्नित कर सीज किया गया है। इनमें न्यू चंडीगढ़ स्थित मुल्लांपुर के गांव माजरी में वर्ष 2013 में 7 कनाल 40 मरले जमीन जोकि 40 लाख में खरीदी गई थी। इसी तरह 2013 में ही न्यू चंडीगढ़ के इको सिटी में 500 वर्ग गज का प्लॉट, साल 2013 में इको सिटी में खरीदा गया 500 वर्ग का प्लॉट, जिसकी कीमत 20 लाख रुपये है। वर्ष 2016 में मोहाली के सेक्टर-69 में खरीदा गया 500 वर्ग गज की डेढ़ करोड़ की कोठी, मोहाली के सेक्टर-82 में 733.33 वर्ग गज का प्लॉट जोकि 55 लाख रुपये 2017 में खरीदा गया था। इन प्रॉपर्टी को एसटीएफ ने अपने कब्जे में ले लिया है। अब इन प्रॉपर्टी की कानूनी तौर पर खरीद-फरोख्त नहीं हो सकती।


यह है मामला
वर्ष 2017 में राजजीत के साथी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह को ड्रग्स तस्करी और हथियारों से जुड़े मामले में गिरफ्तार किया गया था। आरोपी के घर से तलाशी के दौरान एके-47, 4 किलो हेरोइन, 3 किलो स्मैक का नशा और अन्य देसी हथियार बरामद किए गए थे। राजजीत सिंह पर आरोपी बर्खास्त इंस्पेक्टर की मदद करने, ड्रग रिकवरी से छेड़छाड़, सबूत मिटाने को लेकर मार्च 2023 में केस दर्ज किया गया था। यहां तक कि आरोपी इंस्पेक्टर इंद्रजीत सिंह और एआईजी राजजीत सिंह वर्ष 2012 से 2017 तक गुरदासपुर, तरनतारन, मोगा और जालंधर में एक साथ तैनात रहे। आरोपी राजजीत अपने साथी इंस्पेक्टर को अपनी पोस्टिंग की जगह तैनात करवा लेता था।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed