फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Staying at home is not a compulsion, it is necessary .. so that we can be safe

घर पर रहना मजबूरी नहीं, जरूरी है.. ताकि हम सुरक्षित रहें

Fri, 10 Apr 2020 01:48 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Staying at home is not a compulsion, it is necessary .. so that we can be safe
चंडीगढ़। कोरोना महामारी को परास्त करने के लिए लॉकडाउन पीरियड में लोग घरों में समय बिता रहे हैं। इस संकट से निजात पाने के लिए यही एक अचूक हथियार है। इस दौरान लोग अलग-अलग एक्टीविटिज से टाइम पास कर रहे हैं। कोई बागवानी कर रहा है तो कोई किताबें पढ़ रहा है। किसी ने नई रेसिपी बनाई है तो किसी ने घर की साफ-सफाई शुरू कर दी है। कुछ लोग कविताएं भी लिख रहे हैं। आप भी अमर उजाला को बता सकते हैं कि लॉकडाउन पीरियड में आप क्या कर रहे हैं। आपको उस कार्य की फोटो, नाम और एक्टिविटी की जानकारी साझा करनी है।
विज्ञापन

ओजस ने बनाई पतंग
सेंट जोसेफ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ओजस कंवर ने लॉकडाउन के दौरान पतंग बनाई है। उन्हें कागज से कलाकृति बनाना पसंद है। उन्होंने अपने मैसेज में बताया है कि घर पर रहे हैं और कोरोना को मात दें।
विज्ञापन

छात्रों को ऑनलाइन मास्क बनाना सिखाया
संगरूर के कॉलेज की असिस्टेंट प्रोफेसर आंचल भारद्वाज ने बताया कि वे संगरूर में जॉब की वजह से वे अपने परिवार से दूर थीं। लॉकडाउन के दौरान वे अपने पेरेंट्स और भाई-बहन के साथ समय बिता रही हैं। फैशन डिजाइनिंग की प्रोफेसर होने के नाते उन्होंने अपने छात्रों को इंटरनेट के माध्यम से मास्क बनाना सिखाया, ताकि वे जरूरतमंदों के बीच जाकर बांट सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

सार्थक रोज बनाते हैं एक पेंटिंग
मनीमाजरा के आरआईएमटी स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र सार्थक चुघ रोजाना एक पेंटिंग बनाते हैं। वह रोजाना एक घंटे आनलाइन क्लासेज अटेंड करते हैं। गिटार बजाना और घर के कामों में हाथ बंटाना उसकी हाबी है। वह अपने दोस्तों को मिस करता है, लेकिन कोरोना की वजह से वह घर पर रहता है।
सुरुचि ने भी बनाई पेंटिंग
पेशे से टीचर सुरुचि भंडारी आजकल पेंटिंग बना रही हैं। यह उनकी हॉबी भी है। उन्होंने अपने भेजे संदेश में कहा है कि मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग ही कोरोना को हराएगा। इसलिए दोनों का पालन करें।
लॉकडाउन की गंभीरता को बता रहे
सेक्टर- 47 निवासी अमित कौशिक व ममता प्रधानमंत्री के आह्वान पर अपनी बेटी मायशा के साथ मिलकर कोरोना के जागरूकता पोस्टर बना रहे हैं। इन पोस्टरों को वे सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं, ताकि लोग लॉकडाउन की गंभीरता को समझे।

जिव्या बना रही पेंटिंग व कुकिंग
जिव्या सिंह को पेंटिंग और कुकिंग का शौक है। लॉकडाउन में वे पेंटिंग बना रही हैं। साथ ही घर के कामकाज में मदद भी करती हैं। उनका कहना है कि घर पर रहना कोई मजबूरी नहीं बल्कि जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed