{"_id":"655516d8bba0f6c9af0f2c24","slug":"state-president-saini-meets-nadda-chandigarh-news-c-16-pkl1010-284501-2023-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandigarh News: नड्डा से मिले प्रदेश अध्यक्ष सैनी, संगठन का विस्तार जल्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chandigarh News: नड्डा से मिले प्रदेश अध्यक्ष सैनी, संगठन का विस्तार जल्द
विज्ञापन
दिल्ली में हुई मुलाकात, प्रदेश में चल रहे संगठन के कार्यक्रमों से अवगत कराया
अमर उजाला ब्यूरो
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा से उनके दिल्ली स्थित निवास पर मुलाकात की। इस मौके पर सैनी ने नड्डा को राज्य में पार्टी की ओर से चलाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रमों से अवगत कराया। साथ ही राज्य की मौजूदा राजनीतिक हालात से भी अवगत कराया।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हुई बैठक में विभिन्न संगठनात्मक विषयों और चुनावी रणनीति पर चर्चा हुई। संगठन की मजबूती के लिए राज्य में चल रहे पन्ना प्रमुख सम्मेलनों के बारे में भी विस्तार से राष्ट्रीय अध्यक्ष को अवगत कराया है। राज्य में अब तक लगभग 75 विधानसभाओं में पन्ना प्रमुख सम्मेलन संपन्न हो चुके हैं और जो विधानसभाएं बची हैं, उनमें भी शीघ्र ही सम्मेलन कर लिए जाएंगे। मिशन-2024 को लेकर हरियाणा में पार्टी की ओर से की जा रही तैयारियों और संगठन विस्तार के बारे में भी चर्चा हुई। ऐसे में संभावना जताई जा रही है संगठन में जल्द ही कुछ नई नियुक्तियां हो सकती हैं। सैनी ने बताया कि उन्होंने राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा को हरियाणा से दस की दस सीटों पर कमल खिलाने का भरोसा दिलाया। भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता 2024 में मोदी- मनोहर सरकार को तीसरी बार लाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि डबल इंजन की भाजपा सरकार द्वारा प्रदेश में चलाई जा रही विकास की योजनाओं को संगठन घर-घर तक पहुंचाने के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।