फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State President and Vice President of BSP join Congress

बसपा के प्रदेश अध्यक्ष और उपाध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 23 Jun 2022 02:21 AM IST
विज्ञापन
State President and Vice President of BSP join Congress
चंडीगढ़। कांग्रेस के दो पार्षदों और कुछ नेताओं के पार्टी छोड़कर भाजपा में जाने के बाद छाई मायूसी थोड़ी छटी है। हरमोहिंदर सिंह लक्की के नए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद यह पहला मौका है जब दूसरे दल के बड़े नेताओं ने कांग्रेस का दामन थामा है। कांग्रेस खेमे में काफी दिनों के बाद खुशी आई है। इससे कांग्रेसी गदगद हैं।
विज्ञापन

सेक्टर-35 स्थित कांग्रेस भवन में बुधवार को बसपा के प्रदेश के दो शीर्ष नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और अखिल भारतीय कोषाध्यक्ष पवन बंसल की उपस्थिति में कांग्रेस का दामन थामा। बहुजन समाज पार्टी के अध्यक्ष रहे गुरचरण सिंह कंबोज और एसके खान अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए।
विज्ञापन

कंबोज बसपा के अध्यक्ष के साथ ऑल इंडिया कंबोज महासभा के वरिष्ठ उपप्रधान भी हैं। एसके खान बसपा के उपप्रधान रहे हैं। इसके अलावा अशोक बग्गा और जसपाल सिंह सहित अन्य कांग्रेस में शामिल हो गए। पवन बंसल ने कहा कि उन्हें पार्टी में उचित मान-सम्मान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा केवल ध्रुवीकरण की राजनीति करती है : बंसल
पवन बंसल ने कहा कि भाजपा केवल ध्रुवीकरण कर सत्ता में बनी हुई है। भाजपा को इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि देश की अर्थव्यवस्था पर क्या असर होगा। हमारा देश गुलदस्ता की तरह है। सभी मिलकर काम करेंगे तो देश आगे बढ़ेगा। अग्निपथ योजना पर बंसल ने कहा कि यह बहुत ही गलत फैसला है। युवा आक्रोशित हैं। यह योजना रोजगार छीनने वाली है। युवाओं के हिंसा के साथ कांग्रेस नहीं है लेकिन युवाओं की भावनाओं को समझते हैं।
महाराष्ट्र की राजनीतिक गतिविधियों पर बंसल ने कहा कि यह विरोधियों की आवाज दबाने की कोशिश है। बंसल ने राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ पर कहा कि केंद्र सरकार परेशान कर रही है। चार घंटे से अधिक की पूछताछ नहीं होनी चाहिए लेकिन पांच दिनों से बुलाया जा रहा है।
लक्की बोले-पार्टी को मजबूत किया जा रहा
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष हरमोहिंदर सिंह लक्की ने कहा कि पार्टी को मजबूत किया जा रहा है। पार्टी के पुराने नेताओं और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि तीन महीने में पार्टी को मजबूत स्थित में लाएंगे। शहर के लोगों के साथ पार्टी खड़ी है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा के कई नेता कांग्रेस में शामिल होंगे।

15 दिन पहले भंग कर दी गई थी कार्यकारिणी
बहुजन समाज पार्टी के पंजाब, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश के प्रभारी रणधीर सिंह बेनीवाल और पंजाब व चंडीगढ़ के प्रभारी विपुल कुमार ने कहा कि बसपा की चंडीगढ़ प्रदेश की कार्यकारिणी 15 दिन पहले ही अध्यक्ष सहित भंग कर दी गई थी इसलिए अभी चंडीगढ़ में बसपा का कोई पदाधिकारी नहीं है। नगर निगम चुनाव में पार्टी का परिणाम नहीं रहने के कारण कार्यकारिणी को 15 दिन पहले ही भंग कर दिया गया था। जल्द ही नई प्रदेश कमेटी की घोषणा की जाएगी। उन्होंने कहा कि कोई भी पूर्व अध्यक्ष, पूर्व महासचिव, पूर्व सचिव या पूर्व कार्यकारिणी सदस्य अपने नाम के सामने पार्टी के किसी भी पद का इस्तेमाल न करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed