फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State on NCB radar on properties of 100 big drug smugglers.

Chandigarh News: प्रदेश 100 बड़े नशा तस्करों की संपत्ति पर एनसीबी के राडार पर

Sat, 16 Sep 2023 07:48 PM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Sep 2023 07:48 PM IST
विज्ञापन
State on NCB radar on properties of 100 big drug smugglers.
बैंकों और विभागों से तैयार किया जा रहा ब्योरा
विज्ञापन

अब तक 75 से अधिक नशा तस्करों पर हुई कार्रवाई, 42.71 करोड़ की अवैध सम्पत्ति जब्त
परिवहन से वाहनों और राजस्व विभागों से ली जा रही भवनों की जानकारी
चंडीगढ़। हरियाणा में 100 नशा तस्करों की अवैध संपत्ति अब हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एचएसएनसीबी) के राडार पर है। एनसीबी इन तस्करों की संपत्ति के बारे में बैंकों, परिवहन प्राधिकरणों और राजस्व विभाग सहित कई विभागों से ब्योरा तैयार कर रही है। ब्यूरो वर्तमान में इन तस्करों और उनके सहयोगियों से जुड़ी चल-अचल संपत्तियों का पता लगाकर उनकी संभावित जब्ती के लिए एक रोड मैप तैयार कर रहा है। पुख्ता सबूतों के साथ जानकारी मिलने के बाद एनसीबी इन संपत्तियों को जब्त करेगी, ताकि तस्कर इन संपत्तियों को बेच न सकें।

ब्यूरो ने प्रदेश में 100 बड़े ड्रग तस्करों की पहचान की
ब्यूरो से प्राप्त डेटा के अनुसार 2000 के बाद कुरुक्षेत्र, करनाल, फरीदाबाद, सिरसा, कैथल और कई अन्य जिलों के नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों को ज़ब्त करने में सफलता पाई है। ब्यूरो ने 42.71 करोड़ रुपये की इन अवैध संपत्तियों की ज़ब्ती के लिए दिल्ली स्थित प्राधिकृत संस्था से मंजूरी भी ली है। अब तक ब्यूरो ने 75 मुख्य तस्करों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनकी 342 संपत्तियों को जब्त किया जा चुका है। हरियाणा एनसीबी प्रमुख एडीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि नशा तस्करों पर कार्रवाई तेज़ कर दी है। हरियाणा एनसीबी का अभियान जल्द ही प्रदेश के कोने कोने में फ़ैल जाएगा। ब्यूरो की ओर से प्रदेश में 100 बड़े ड्रग तस्करों की पहचान भी कर ली गई है।
विज्ञापन



जब्त की गई अवैध सम्पतियों में भव्य मकान और महंगी गाड़ियां से लेकर कई प्रकार की उच्च वित्तीय निवेश शामिल रहे हैं। इस ऑपरेशन का मुख्य उद्देश्य राज्य के प्रमुख नशा तस्करों के नेक्सस को तोड़ना और उनकी अवैध कमाई को समाप्त करना रहा है। प्रदेश में नशा तस्करों की कमर तोड़ने के लिए पुख्ता कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शत्रुजीत कपूर, डीजीपी, हरियाणा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed