फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State level ceremony on Guru Parv at Sultanpur Lodhi

गुरु पर्व पर नानक जी की नगरी में भव्य समारोह, कैप्टन और मनमोहन सिंह पहुंचे, 150 करोड़ की मिली सौगात

Fri, 23 Nov 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कपूरथला ( पंजाब) Updated Fri, 23 Nov 2018 12:37 PM IST
विज्ञापन
State level ceremony on Guru Parv at Sultanpur Lodhi
गुरु पर्व पर भव्य समारोह

गुरु नानक देव जी का प्रकाशोत्सव पंजाब सरकार बेहद खास तरीके मनाएगी। इसके लिए तैयारियां भी जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट ने प्रकाश पर्व से पूर्व करतारपुर कॉरिडोर के निर्माण का तोहफा दिया है। शुक्रवार को गुरुपर्व पर सुल्तानपुर लोधी में भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है। राज्य स्तरीय प्रकाश पर्व समारोह सुल्तानपुर लोधी की दाना मंडी में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व क्रिकेटर कपिल देव, जेल मंत्री सुखविंदर सिंह रंधावा व अन्य मौजूद रहें। समारोह के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं।

विज्ञापन

 

पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, उनकी पत्नी और सीएम अमरिंदर सिंह गुरुद्वारे पर माथा टेक कर कार्यक्रम स्थल पहुंच चुके हैं। कार्यक्रम में पंजाब के राज्यपाल वीपी बदनौर भी मौजूद हैं । पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने गुरु नगरी सुल्तानपुर लोधी के लिए 150 करोड़ की लागत के 26 प्रोजेक्टों का नींव रखी। सीएम अमरिंदर सिंह ने कुल 4 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा की। इस दौरान पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव ने 100 गुरुद्वारों पर लिखी अपनी किताब का विमोचन किया और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और सीएम अमरिंदर सिंह को भेंट भी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed