फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State Higher Education Council formed for better coordination between universities and colleges

Chandigarh News: विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बीच बेहतर समन्वय के लिए स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल का गठन

Mon, 23 Feb 2026 02:21 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
State Higher Education Council formed for better coordination between universities and colleges
चंडीगढ़। केंद्र सरकार की रूसा/पीएम-उषा योजना के तहत चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा के समग्र विकास के लिए स्टेट हायर एजुकेशन काउंसिल का गठन किया गया है। काउंसिल यूटी के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया की अध्यक्षता में कार्य करेगी। इसका उद्देश्य शहर के विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना, संसाधनों का साझा उपयोग बढ़ाना और शैक्षणिक सुधारों को गति देना है।
विज्ञापन

काउंसिल में मुख्य सचिव एच राजेश प्रसाद को वाइस चेयरमैन तथा शिक्षा सचिव प्रेरणा पुरी को सदस्य सचिव बनाया गया है जबकि उच्च शिक्षा निदेशक स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के रूप में कार्य करेंगे। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न क्षेत्रों जैसे शिक्षा, उद्योग, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, संस्कृति और सिविल सोसाइटी के विशेषज्ञों को भी इसमें शामिल किया गया है।
विज्ञापन

काउंसिल में प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ यूनिवर्सिटीज, कॉलेजों, इंडस्ट्री, संस्कृति, साइंस एंड टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञों को शामिल किया गया है। काउंसिल में पंजाब यूनिवर्सिटी, गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, यूआईईटी पंजाब यूनिवर्सिटी, एमिटी यूनिवर्सिटी, मोहाली तथा चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी जैसे प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों के प्रतिनिधियों को भी स्थान दिया गया है। काउंसिल में स्टेट यूनिवर्सिटी के वाइस-चांसलर्स के रूप में पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ की वीसी प्रो. रेनू विग, एलपीयू जालंधर के वीसी प्रो. जसपाल सिंह संधू तथा गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर के वीसी प्रो. कर्मजीत सिंह को शामिल किया गया है। वहीं, एफिलेटेड कॉलेजों का प्रतिनिधित्व जीजीडीएसडी कॉलेज सेक्टर-32 के प्रिंसिपल डॉ. अजय शर्मा तथा गवर्नमेंट कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सेक्टर-20 की प्रिंसिपल डॉ. सपना नंदा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्ट्स एंड कामर्स क्षेत्र से उच्च शिक्षा विभाग के राज्य नोडल अधिकारी एवं राज्य नोडल अधिकारी को काउंसिल में स्थान दिया गया है। साइंस क्षेत्र में पंजाब यूनिवर्सिटी के रूसा कोआर्डिनेटर प्रो. गंगा राम चौधरी तथा प्रो. रजत संधीर सदस्य बनाए गए हैं। टेक्नोलॉजी क्षेत्र से पेक के प्रो. संजय बातिश, यूआईईटी के प्रो. नवीन अग्रवाल तथा डॉ. धरिंदर तायल को शामिल किया गया है। संस्कृति क्षेत्र में पूर्व आईएएस काशिश मित्तल एवं डॉ. कुलदीप चंद अग्निहोत्री को स्थान दिया गया है। इंडस्ट्री क्षेत्र से सीआईई चंडीगढ़ के चेयरमैन एवं टॉयनॉर इंडस्ट्री के डॉ. पीजे सिंह को काउंसिल में शामिल किया गया है। वोकेशनल एंड स्किल डेवलपमेंट क्षेत्र में एमिटी यूनिवर्सिटी, पटियाला के रजिस्ट्रार डॉ. दलीप कुमार तथा सीसीईटी-26 के प्रिंसिपल प्रो. मनप्रीत सिंह गुजराल को सदस्य बनाया गया है। काउंसिल का मुख्य उद्देश्य चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा के योजनाबद्ध एवं समन्वित विकास को सुनिश्चित करना है। इसके तहत यूनिवर्सिटीज एवं कॉलेजों के बीच संसाधनों का बेहतर उपयोग, संस्थागत स्तर पर शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सुधार, वित्तीय सिद्धांतों का निर्धारण, उच्च शिक्षा से संबंधित डाटाबेस का निर्माण तथा शोध एवं मूल्यांकन अध्ययन को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed