फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   State Football: Vivek FC and St John's win league matches

स्टेट फुटबॉल: विवेक एफसी और सेंट जॉन्स ने जीते लीग मुकाबले

Sat, 27 Dec 2025 02:50 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Dec 2025 02:50 AM IST
विज्ञापन
State Football: Vivek FC and St John's win league matches
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

चंडीगढ़। चंडीगढ़ यूथ फुटबॉल लीग फॉर स्टेट चैंपियनशिप में विवेक एफसी और सेंट जॉन्स एफसी ने अपने-अपने लीग मुकाबलों में जीत दर्ज की। अंडर-13 वर्ग में संधू एफसी और सैफ्रन एरोज एफसी ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत हासिल कर अपनी स्थिति मजबूत कर ली। शनिवार को यूथ लीग का रेस्ट डे होगा और मुकाबले नहीं खेले जाएंगे।
सेक्टर-46 स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में खेले गए मुकाबले में विवेक एफसी ने बनयन ट्री एफसी को 5-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से कबीर ने 9वें, 19वें और 23वें मिनट में गोल दागकर हैट्रिक पूरी की। विहान और हरशान ने एक-एक गोल कर जीत को मजबूत किया। बनयन ट्री एफसी की ओर से हरनूर ने एकमात्र गोल किया।
विज्ञापन


एक अन्य मैच में सेंट जॉन्स एफसी ने यूनाइटेड-39 एफसी को 5-2 से मात दी। सेंट जॉन्स के लिए युवराज, यश, विश्वअमृत और रिशान ने एक-एक गोल किया, जबकि एक गोल आत्मघाती रहा। यूनाइटेड-39 एफसी की ओर से विवान और सोहम ने गोल दागे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अंडर-13 वर्ग में संधू एफसी ने ब्लू स्टार एफसी को 4-1 से हराया। संतोष ने मैच का पहला गोल किया। इसके बाद अभिदेश, पार्थ और दिवयुग ने गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। ब्लू स्टार एफसी की ओर से दिपांशु ने एकमात्र गोल किया। वहीं, सैफ्रन एरोज एफसी ने राजेश्वर एफसी को कड़े मुकाबले में 1-0 से हराया। मैच का एकमात्र और निर्णायक गोल कृदय ने 28वें मिनट में दागा। मुकाबला अंत तक रोमांचक बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed