फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Start up Aayu Health will provide medical treatment services in form of packages

स्टार्टअप ‘आयु हेल्थ’ देगा महंगे इलाज से राहत, तैयार किए गए हैं पैकेज, देखें और फायदा उठाएं

Mon, 02 Mar 2020 01:45 PM IST
खुशबू गोयल अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़
अभिषेक वाजपेयी, चंडीगढ़ Published by: खुशबू गोयल Updated Mon, 02 Mar 2020 01:45 PM IST
विज्ञापन
Start up Aayu Health will provide medical treatment services in form of packages
सांकेतिक तस्वीर
अस्पतालों में अब महंगे इलाज को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। चंडीगढ़ के स्थानीय युवाओं द्वारा स्टार्टअप के जरिए शुरू की गई ‘आयु हेल्थ’ योजना में इलाज के लिए फिक्स्ड पैकेज की सुविधा मिलेगी। मोहाली और चंडीगढ़ के कुछ अस्पतालों से जुड़कर यह योजना शुरू की गई है। ये नए उद्यमी ट्राइसिटी में इसे विस्तृत रूप देने की तैयारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


किसी भी गंभीर बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति या उनके परिवार के सदस्य के लिए तब सबसे बड़ी समस्या आती है जब उन्हें यह नहीं पता होता कि उनकी बीमारी में कितने रुपये का खर्च आएगा। इसके कारण वह बीमारी में खर्च होने वाले पैसे को लेकर कोई भी योजना नहीं बना पाते। लोगों की इस समस्या के समाधान के लिए आईआईटी और आईआईआईटी ग्रेजुएट चंडीगढ़ के तीन युवाओं ने स्टार्टअप के तहत ‘आयु हेल्थ’ योजना शुरू की है।
विज्ञापन


इस योजना में मोहाली और चंडीगढ़ के ऐसे अस्पताल पंजीकृत किए गए हैं, जो नेशनल एक्रेडिटेशन बोर्ड फॉर हॉस्पिटल्स एंड हेल्थकेयर प्रोवाइडर्स (एनएबीएस) में पंजीकृत हैं। आयु हेल्थ के तहत कई गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए एक फिक्स्ड पैकेज निर्धारित किया गया है। योजना से जुड़ने के बाद बीमार व्यक्ति या उसके परिजन को यह चिंता नहीं होगी कि बीमारी के इलाज पर कितनी रकम खर्च होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन बीमारियों के लिए फिक्स्ड पैकेज

‘आयु हेल्थ’ के सीईओ हिमेश जोशी ने बताया कि मोहाली और चंडीगढ़ के दो अस्पतालों में अभी उनकी योजना उपलब्ध है। योजना के तहत न्यूरोसर्जरी, यूरोलॉजी, जनरल सर्जरी, प्रोक्टोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स और कार्डियोलॉजी सर्जरी के लिए 100 फीसदी फिक्स्ड पैकेज दिया जा रहा है।

नहीं लिया जाएगा परामर्श शुल्क
आयु हेल्थ के तहत रोगियों से किसी प्रकार का कोई भी परामर्श शुल्क नहीं लिया जाएगा। इसके साथ ही विशेषज्ञ चिकित्सकों के जरिए रोगी की काउंसलिंग कर सही चिकित्सक से उसका इलाज कराया जाएगा। बता दें कि प्राइवेट अस्पतालों में खर्च को लेकर रोगियों की शिकायतें हमेशा रहती हैं। हाल ही में फिक्की ने एक रिपोर्ट सार्वजनिक की है, जिसमें 61 प्रतिशत रोगी यह महसूस करते हैं कि अस्पताल उनके हित में काम नहीं करते हैं।

अस्पतालों से 30 फीसदी कम रेट पर होगा इलाज
आयु हेल्थ योजना का फिक्स्ड पैकेज महंगे प्राइवेट अस्पतालों से काफी सस्ते होंगे। स्टार्टअप योजना चलाने वाले युवाओं का दावा है कि उनका फिक्स्ड पैकेज अन्य अस्पतालों की तुलना में 25 से 30 फीसदी सस्ता होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed