फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Start LTC for PU teachers

मांग : पीयू शिक्षकों के लिए शुरू करे एलटीसी

Fri, 23 Jul 2021 02:15 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 02:15 AM IST
विज्ञापन
Start LTC for PU teachers
चंडीगढ़। पंजाब विश्वविद्यालय के शिक्षकों को यात्रा के दौरान मिलने वाले अवकाश व भत्ते (एलटीए) की शुरुआत फिर से करने की मांग उठी है। पंजाब विश्वविद्यालय टीचर्स एसोसिएशन (पुटा) ने वीसी को पत्र लिखा है।
विज्ञापन

पीयू के शिक्षकों व कर्मचारियों को एलटीए का लाभ चार साल में एक बार मिलता है। इसका बाकायदा सत्र शुरू होता है, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से यह बंद है। इसका एक कारण कोरोना भी है। एलटीए के तहत शिक्षकों व कर्मचारियों को 15 दिन का अवकाश व दस दिन का वेतन मिलता है। इस समय कोरोना से हालात कुछ ठीक हैं। शिक्षकों को सम्मेलन से लेकर कार्यशाला आदि में जाना पड़ रहा है। यदि इस दौरान एलटीए का लाभ मिलेगा तो आसानी होगी। पुटा ने वीसी को पत्र भेजकर शिक्षकों की मांग प्रमुखता से रखी है।
विज्ञापन

जानकारों का कहना है कि नए शैक्षिक सत्र के शुभारंभ के बाद बंद पड़ी इस योजना को शुरू किया जा सकता है। इस योजना के तहत शिक्षक व कर्मचारी अपने परिवार के साथ भ्रमण भी करके आते हैं। मालूम हो कि कई अन्य शिक्षण संस्थान इस योजना का लाभ लंबे समय से दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed