फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Stands were made in PU, bicycles were not provided in many places

पीयू में स्टैंड बना दिए, कई जगह नहीं उपलब्ध कराईं साइकिलें

Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 01:48 AM IST
विज्ञापन
Stands were made in PU, bicycles were not provided in many places
चंडीगढ़। स्मार्ट सिटी योजना के तहत पंजाब यूनिवर्सिटी में कई साइकिलें उपलब्ध करा दी गईं, लेकिन महत्वपूर्ण कुछ जगहों को साइकिलों का इंतजार है। जिन जगहों पर साइकिलें नहीं पहुंचीं, वहां सर्वाधिक विद्यार्थियों की आवाजाही होती है। शिक्षक भी वहां पहुंचते हैं। विद्यार्थियों ने इस बारे में पीयू प्रशासन को पत्र लिखा है। साथ ही कुछ शिक्षकों ने मांग उठाई है कि ऐसे स्टैंड पर साइकिलें उपलब्ध कराई जाएं।
विज्ञापन

पीयू में 10 से अधिक जगहों पर साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। हर स्टैंड पर दस-दस साइकिलें उपलब्ध कराई गई हैं। प्रशासनिक ब्लॉक से लेकर स्पोर्ट्स ग्राउंड चौक तक विद्यार्थी इन साइकिलों का प्रयोग कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर वीसी कार्यालय से लेकर बॉटनी विभाग तक दो से तीन साइकिल स्टैंड बनाए गए हैं। इनको बनाए हुए एक माह से अधिक समय हो गया, लेकिन साइकिलें यहां तक नहीं पहुंचीं। छात्र नेता विजय कुमार और सुमित सिंह का कहना है कि वीसी कार्यालय में सर्वाधिक विद्यार्थी आते-जाते हैं। यहां पर साइकिलों की आवश्यकता है। इस पर पीयू को ध्यान देने की जरूरत है। वीसी कार्यालय पहुंचे छात्र विक्रम शर्मा ने भी यही मांग उठाई। उन्होंने बताया कि पीयू के अधिकारियों को पत्र लिखे गए हैं ताकि जल्द से जल्द यहां से साइकिलों का शुभारंभ हो सके। छात्रों का कहना है कि उन्हें सूचना मिली है कि कुछ स्टैंड यहां से हटाए जाने हैं। यदि ऐसा हुआ तो छात्र प्रदर्शन करने पर मजबूर होंगे। इसके लिए पीयू प्रशासन पहले से ही तैयारी कर ले। साइकिलें उपलब्ध करवाई जाएं न कि स्टैंड हटाएं। उन्होंने कहा कि नगर निगम को भी इसके लिए पत्र लिखा जाना चाहिए ताकि स्मार्ट सिटी योजना के तहत यह कार्य जल्द हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed