{"_id":"5cca2aadbdec22072d1b7e82","slug":"ssp-dhruv-dahiya-transferred-in-6-65-crore-missing-case-in-punjab","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब: 6.65 करोड़ गबन मामले में एसएसपी ध्रुव दहिया का तबादला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाब: 6.65 करोड़ गबन मामले में एसएसपी ध्रुव दहिया का तबादला
Thu, 02 May 2019 04:54 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 02 May 2019 04:54 AM IST
विज्ञापन
SSP Dhruv dahiya (File photo)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फादर एंथनी के घर से 6.65 करोड़ गायब करने के मामले में केरल से आरोपी एएसआई जोगिंदर और राजप्रीत सिंह की गिरफ्तारी के बाद डीजीपी दिनकर गुप्ता ने खन्ना के एसएसपी ध्रुव दहिया का तबादला कर दिया है। उन्हें पंजाब पुलिस हेडक्वार्टर्स के साथ अटैच कर दिया गया है। दहिया की जगह पर गुरशरनदीप सिंह को एसएसपी खन्ना नियुक्त किया गया है। अमर उजाला ने 14 अप्रैल के अंक में ही खुलासा कर दिया था कि फादर एंथनी के घर से करोड़ों गोलमाल के मामले में ध्रुव दहिया राडार पर हैं।
विज्ञापन
बता दें कि खन्ना पुलिस ने 30 मार्च को जालंधर के प्रतापपुरा में रेड कर फादर एंथनी के घर से 9.66 करोड़ कैश बरामद करने के बाद उसे दोराहा में नाकेबंदी के दौरान पकड़ा दिखाया था। एसएसपी ध्रुव दहिया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुद अपनी पीठ थपथपाई थी। लेकिन अगले दिन ऐसा विवाद शुरू हुआ कि एसएसपी ध्रुव दहिया का तबादला हो गया। अगले दिन फादर एंथनी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पुलिस पर कुल करीब 16 करोड़ रुपये होने और पुलिस की ओर से 6.65 करोड़ रुपये गायब करने का आरोप लगाया था। मामले की संवेदनशीलता देख डीजीपी दिनकर गुप्ता ने इसकी जांच आईजी क्राइम पीके सिन्हा को सौंपी थी।
विज्ञापन
जालंधर में पुलिस कमिश्नर रह चुके प्रवीण कुमार सिन्हा ने खन्ना पुलिस के दो एएसआई जोगिंदर सिंह और राजप्रीत सिंह पर शक जाहिर किया था और एसएसपी ध्रुव दहिया को कहा था कि दोनों संदिग्ध हैं और जांच पूरी होने तक इन पर नजर रखी जाए। लेकिन दोनों ड्यूटी से फरार हो गए और उन्हें बुधवार को पंजाब पुलिस की सूचना पर केरल पुलिस ने कोच्चि से गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन