{"_id":"5fad516b8ebc3e9bb744ce51","slug":"sri-chaitanya-gaudiya-math-outside-devotees-not-allowed-in-govardhan-puja-chandigarh-news-pkl393940230","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोवर्धन पूजा पर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोवर्धन पूजा पर बाहरी लोगों का प्रवेश वर्जित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
चंडीगढ़। गोवर्धन पूजा पर इस वर्ष सेक्टर-20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में बाहरी श्रद्धालुओं का प्रवेश वर्जित रहेगा। यह निर्णय मठ प्रबंधन ने कोरोना महामारी के चलते लिया है। मठ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि गोवर्धन पूजा 15 नवंबर को है।
मठ में विधि विधान से पूजा की जाएगी लेकिन भीड़ न हो और लोगों को परेशान न होना पड़े, इसको ध्यान में रखते हुए मठ के अंदर रहने वाले संन्यासी और भक्त ही पूजा में शामिल होंगे। बाहरी श्रद्धालुओं को पूजा में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।
उधर, सेक्टर 30 के शिव शक्ति मंदिर के प्रमुख पुजारी पंडित श्याम सुंदर शास्त्री ने बताया कि मंदिर में अन्नकूट का भंडारा लगेगा। गोवर्धन पूजा के बाद श्रद्धालुओं को बैठाकर भंडारे का प्रसाद नहीं खिलाया जाएगा बल्कि उन्हें पैकेट में प्रसाद मिलेगा ताकि वह घर जाकर प्रसाद ग्रहण कर सकें। ऐसा कोराना के चलते किया जा रहा है। मंदिर में भगवान को 56 भोग अर्पित होगा।