फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sports heroes also excelled in academics, players performed well in CBSE 10th

खेलों के हीरो पढ़ाई में भी शानदार, सीबीएसई के 10 वीं में खिलाड़ियों ने किया बेहतरीन प्रदर्शन

Thu, 16 Jul 2020 01:54 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Sports heroes also excelled in academics, players performed well in CBSE 10th
चंडीगढ़। सीबीएसई की दसवीं के पेपरों में सिटी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक प्राप्त किए हैं। खिलाड़ियों ने यह दिखा दिया कि वह हर खेल के साथ हर क्षेत्र में अपनी बेहतरीन परफारमेंस देने में कोई कसर नही छोड़ना चाहते। विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने अच्छे अंक लेकर अपने स्कूल, परिवार और कोचों का नाम रोशन किया।
विज्ञापन

टेनिस में अव्वल राधिका ने 91.4 अंक लेकर किया कमाल
दिल्ली पब्लिक स्कूल- 40 की छात्रा राधिका वासुदेव ने 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। राधिका ने आएटा टैलेंट टेनिस टूर्नामेंट के कई टाइटल जीते हैं। वह स्कूल नेशनल में अंडर- 16 गर्ल्स टेनिस टीम में चंडीगढ़ टीम का नेतृत्व कर चुकी हैं। वहीं खेलो इंडिया सिटी से चयनित होने वाली एकमात्र टेनिस खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन

91.4 अंक प्राप्त करने वाली इशाना बनना चाहती है टीम इंडिया की सदस्य
कार्मल कॉवेंट स्कूल सेक्टर- 9 की छात्रा इशाना ने दसवीं में 91.4 प्रतिशत अंक हासिल किए। वह महिला क्रिकेट में आलराउंडर की भूमिका निभाती है। यूटी क्रिकेट एसोसिएशन में अंडर- 19 टीम की सदस्य हैं। भविष्य में भारतीय महिला टीम की सदस्य बनना चाहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

92.2 अंक हासिल करने वाले अर्णव शूटिंग में दिखा रहे कमाल
दिल्ली पब्लिक स्कूल- 40 के छात्र अर्णव ने 92.2 प्रतिशत अंक हासिल किए। पढ़ाई के साथ शूटिंग के खेल में भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। स्टेट लेवल और अन्य टूर्नामेंट में सिल्वर व अन्य मेडल जीतकर अपने स्कूल का नाम रोशन कर रहे हैं।

मुक्केबाजी में इनके पंच का जवाब नहीं
दिल्ली पब्लिक स्क्ूल सेक्टर- 40 की दिया नेगी ने 64 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। स्टेट जूनियर वुमन बॉक्सिंग चैंपियनशिप- 2019 की गोल्ड मेडलिस्ट है। साथ ही कई मुक्केबाजी प्रतियोगिताओं में पदक बटोर चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed