फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   sports

बिहार और चंडीगढ़ के बीच रणजी मुकाबला कल से

Tue, 17 Dec 2019 02:24 AM IST
Panchkula bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2019 02:24 AM IST
विज्ञापन
sports
रणजी ट्राफी में पहला मुकाबला जीतने के बाद चंडीगढ़ टीम बुलंद हौसले के साथ बिहार के खिलाफ मैदान पर उतरेगी। वहीं, पुडुचेरी से पहले मैच में दस विकेट से करारी शिकस्त झेल चुकी बिहार की टीम चंडीगढ़ के खिलाफ जीतना चाहेगी। चंडीगढ़ और बिहार के बीच रणजी ट्राफी का मुकाबला मंगलवार से सेक्टर 16 के स्टेडियम में होगा। चंडीगढ़ के फॉर्म में चल रहे खिलाड़ी बरिंदर सरन चोटिल हो गए हैं अब उनकी जगह करनवीर सिंह लेंगे।
विज्ञापन

बिहार टीम का यह दूसरा सीजन है। गत सीजन में बिहार का अभियान काफी प्रभावी रहा जिसमें वह प्लेट ग्रुप में दूसरे स्थान पर रही थी। आठ मैचों में बिहार को छह मैचों में जीत प्राप्त हुई थी।
विज्ञापन

अहम भूमिका निभाएगा टॉस : रंजन
बिहार टीम के मैनेजर निखिलेश रंजन मैच में खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर काफी आश्वस्त हैं। टीम ने अंडर-23 टूर्नामेंट के प्लेट ग्रुप में चंडीगढ़ को कड़ी टक्कर दी थी, परन्तु चंडीगढ़ से हार कर उन्हें दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा था। टीम के कप्तान आशुतोष अमन ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी का रिकार्ड तोड़ा है। पिछले सीजन में अमन ने 8 रणजी मैच खेलकर 68 विकेट चटकाए थे। टीम के साबीर खान अंडर-19 में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। टीम मैनेजर रंजन मानते का मानना है कि कल का मौसम और टॅास मैच में अहम भूमिका निभाएगा। वहीं, चंडीगढ़ टीम के कोच वीआरवी सिंह भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों की फार्म को लेकर आश्वस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों टीमों के किया अभ्यास
क्रिकेट स्टेडियम सेक्टर 16 में चंडीगढ़ की टीम ने अभ्यास किया। टीम ने पहले मैदान पर वार्मअप किया। इसके बाद खिलाड़ियाें ने स्लिप पर कैच पकड़ने की कोशिश की। पहले मैच के हीरो रहे अर्सलान खान ने जमकर बल्लेबाजी का अभ्यास किया। वहीं, गेंदबाज श्रेष्ठ निर्मोही ने गेंदबाजी में कड़ा अभ्यास किया। कप्तान मनन वोहरा ने बल्ले से अभ्यास किया तो सलामी बल्लेबाज शिवम भांवरी ने टेनिस खेलकर मनोबल बढ़ाया।
इसके अलावा दोपहर दो बजे बिहार की टीम क्रिकेट स्टेडियम में अभ्यास केलिए पहुंची। टीम ने पहले मैदान पर रनिंग की व उसके बाद खिलाड़ियाें ने फुटबॉल ख्ेाला। इसके अलावा खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी का अभ्यास भी किया।
चंडीगढ़ की टीम
मनन वोहरा (कप्तान), शिवम भांवरी, अर्सलान खान, गुरिंदर सिंह, श्रेष्ठ निर्मोही, करनवीर सिंह, विल शर्मा, उदय कौल, रमन बिशनोई, जसकरण सिंह भुट्टर, अनिरुद्ध कवर, अंकित कौशिक।

बिहार की टीम
आशुतोष अमन (कप्तान), शशि राठौड, कुमार मृदुल, बबलू कुमार, मोहम्मद रहमत उल्लाह, अतुल्य प्रिंयाकर, इंद्रजीत कुमार, शबीर खान, समर कौद्री, शिवम कुमार, विकास रंजन, निशांत कुमार, सरफराज अशरफ, शशि शेखर, विवेक कुमार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed