कोरोना काल के बाद पहली बार पंजाब में खेल गतिविधियां शुरू होने जा रही हैं। खेल विभाग 14 खेलों के स्पोर्ट्स सेंटर खोलने की तैयारी कर रहा है। 25 से 28 मई तक खेल सेंटरों में दाखिले के लिए ट्रायल शुरू होंगे। इनमें लड़के और लड़कियां दोनों प्रतिभाग कर सकेंगे। पंजाब में ट्रायल के लिए 23 स्थानों को चिह्नित किया गया है।
जालंधर में स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल, हंस राज स्टेडियम और सुरजीत हॉकी स्टेडियम में 14 खेलों के सेंटर में दाखिले शुरू होंगे। इसके लिए खेल विभाग की ओर से ट्रायलों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इनमें अंडर 14, 17 और 19 में ट्रायल किया जाएगा। जालंधर के स्टेट स्कूल ऑफ स्पोर्ट्स का ट्रायल 25 व 26 मई को होगा, इसमें केवल अंडर 17 व 18 आयु वर्ग के लड़के हिस्सा लेंगे।
बाकी समूह जिलों के अंडर 14, 17, 19 आयु वर्ग में लड़के-लड़कियों के ट्रायल होंगे। खिलाड़ियों के लिए आवास का भी प्रबंध किया गया है। स्टेट स्पोर्ट्स स्कूल में एथलेटिक्स, बास्केटबॉल, वालीबॉल, तैराकी, फुटबॉल, कबड्डी, हैंडबॉल, वेट लिफ्टिंग, जिम्नास्टिक, बॉक्सिंग के ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। हंसराज स्टेडियम में कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस के ट्रायल होंगे। इसी प्रकार सुरजीत हॉकी स्टेडियम में खिलाड़ी हॉकी के लिए अपना प्रदर्शन करेंगे।
खिलाड़ियों की योग्यता के ये होंगे मानक
- खिलाड़ी शारीरिक और मानसिक रूप से तंदुरुस्त हो
- जिला, राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में स्थान होना अनिवार्य
- खिलाड़ी को अपने जिले के सेंटर में ट्रायल देगा
विस्तार