फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   spice jet, Spice return 51 thousand to complainant in chandigarh, consumer forum order to spice jet

स्पाइस जेट को लौटाने होंगे 51 हजार रुपये

Fri, 18 Mar 2016 09:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़ Updated Fri, 18 Mar 2016 09:51 PM IST
विज्ञापन
spice jet, Spice return 51 thousand to complainant in chandigarh,  consumer forum order to spice jet
कोर्ट - फोटो : demo
फ्लाइट कैंसल करने के लिए मजबूत आधार न देने पर उपभोक्ता फोरम ने स्पाइस जेट एयरलाइंस को सेवा में कोताही का दोषी करार दिया है। फोरम ने एयरलाइंस को निर्देश दिया है कि वह शिकायतकर्ता को 51 हजार 303 रुपये अदा करे। साथ ही 15 हजार मुआवजा और पांच हजार मुकदमा खर्च भी दे। यह निर्देश जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम-2 के अध्यक्ष राजन देवान, जसविंदर सिंह सिद्धू और प्रीति मलहोत्रा ने दिया है।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता विनय वैद निवासी सेक्टर-5 एमडीसी, पंचकूला ने चंडीगढ़ एयरपोर्ट और गुड़गांव स्थित स्पाइस जेट एयरलाइंस और गुड़गांव स्थित मेक माई ट्रिप के खिलाफ जिला उपभोक्ता विवाद निवारण फोरम में शिकायत दी थी। शिकायतकर्ता ने फोरम को दी शिकायत में कहा कि उन्होंने मेक माई ट्रिप के माध्यम से स्पाइस जेट एयरलाइंस की चार टिकट फरवरी 2014 में 8 जून, 2014 को चंडीगढ़ से श्रीनगर और 15 जून, 2014 को श्रीनगर से चंडीगढ़ के लिए खरीदी थी।
विज्ञापन


शिकायतकर्ता ने बताया कि स्पाइस जेट की ओर से उनके पास फोन आया कि 15 जून, 2014 को श्रीनगर से चंडीगढ़ आनेवाली फ्लाइट कैंसल हो गई है। कंपनी ने उन्हें अन्य दिन का रिटर्निंग का ऑफर किया। शिकायतकर्ता ने कई बार स्पाइस जेट से आग्रह किया, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस कारण उन्होंने 68 हजार 284 रुपये भुगतान करने के बाद श्रीनगर से नई दिल्ली तक के लिए गोएयर का टिकट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नई दिल्ली से चंडीगढ़ आने के लिए उन्होंने छह हजार रुपये में टैक्सी भाड़े पर ली। दूसरे पक्ष ने कहा कि उन्होंने सेवा में कोताही नहीं की है। शिकायतकर्ता को फ्लाइट कैंसल की सूचना 10 दिन पहले दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed