फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Speeding car collides with divider, Two Died in Bathinda

Bathinda Accident: डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार कार, एडीजीपी लॉ एंड ऑर्डर ढिल्लों के भांजे समेत दो की मौत

Sat, 23 Dec 2023 11:06 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब)
संवाद न्यूज एजेंसी, बठिंडा (पंजाब) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Sat, 23 Dec 2023 11:06 AM IST
सार

अमोलवीर सिंह अपने दोस्त राजन जस्सल, संकेत, रिधम के साथ शुक्रवार देर रात को माल रोड पर अपनी होंडा सिटी कार में जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर गाड़ी सबसे पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर यूनिपोल में जा भिड़ी। 

विज्ञापन
Speeding car collides with divider, Two Died in Bathinda
हादसे में क्षतिग्रस्त कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बठिंडा में शुक्रवार देर रात माल रोड पर एक तेज रफ्तार होंडा सिटी कार डिवाइडर से टकराने के बाद यूनिपोल के साथ टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौत हो गई और दो घायल हैं। मृतकों में पंजाब के एडीजीपी लॉ एंड आर्डर गुरिंदर ढिल्लों का भांजा अमोलवीर और राजन जस्सल शामिल हैं। वहीं संकेत एवं रिधम गंभीर रूप में घायल हो गए। दोनों का उपचार एक निजी अस्पताल में चल रहा है। चारों युवक आदेश यूनिर्वसिटी में पढ़ते थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चंडीगढ़ में कुत्तों का आतंक: अब बच्ची के सिर में गड़ाए दांत, तीन टांके लगे... नगर निगम की कोशिशें नाकाफी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार अमोलवीर सिंह अपने दोस्त राजन जस्सल, संकेत, रिधम के साथ शुक्रवार देर रात को माल रोड पर अपनी होंडा सिटी कार में जा रहा था। तेज रफ्तार के कारण गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। असंतुलित होकर गाड़ी सबसे पहले डिवाइडर के साथ टकराई और फिर यूनिपोल में जा भिड़ी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि गाड़ी की ड्राइवर साइड पूरी तरह से क्ष्रतिग्रस्त हो गई और ड्राइवर सीट पर बैठे अमोलवीर सिंह ढिल्लों औैर और बगल में बैठे राजन जस्सल की मौके पर ही मौत हो गई। कार की पिछली सीट पर बैठे संकेत एवं रिधम इस हादसे में गंभीर घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस एवं स्थानीय लोगों ने घायलों को प्राइवेट अस्पताल में दाखिल करवाया जहां पर उनका उपचार चल रहा। दोनों मृतक युवकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed