फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Spectacular finale of rose garden festival

रोज फेस्टिवल का शानदार समापन, उमड़ा जनसैलाब

Sun, 21 Feb 2016 11:27 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Sun, 21 Feb 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Spectacular finale of rose garden festival

नगर निगम और चंडीगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित तीन दिवसीय रोज फेस्टिवल का रविवार को शानदार समापन हो गया। अंतिम दिन रोज गार्डन में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।

विज्ञापन


नगर निगम की ओर से कई प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि मेयर अरुण सूद उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम में रोज गार्डन के माली बुधराम विशेष अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे।
विज्ञापन


रोज फेस्टिवल में अंतिम दिन वीकएंड के दौरान लोगों ने फूलों की कलाकृतियों को देखने पहुंचे। लोगों ने झूलों और व्यंजनों का जमकर लुत्फ उठाया। पतंगबाजी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में लोगों ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑन द स्पॉट पेटिंग प्रतियोगिता
रोज गार्डन में ऑन द स्पाट पेटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें  ग्रुप ए में पहला स्थान युगनेश जिंदल, दूसरा स्थान सोमिल शाहू, तीसरा स्थान मानव सिवाच ने हासिल किया।

वहीं बी कैटगरी में पहला स्थान त्रिश अरोड़ा, दूसरा विभा, तीसरा गौरंगी को मिला। वहीं ग्रुप सी कैटेगरी में पहला स्थन देव्यान सेन, दूसरा अदिति शाही, तीसरा अशमी ने हासिल किया । ग्रुप डी में पहला स्थान रोहित, दूसरा सूरज, तीसरा गुलाफशा ने हासिल किया।

वहीं गुप ई में पहला स्थान तरून कुमार, दूसरा स्थान प्रहलाद वर्मा, तीसरा स्थान जसप्रीत कौर ने दिया है। वहीं अंताक्षरी प्रतियोगिता में पहला स्थान सोनालिका वर्मा, दूसरा मनप्रीत और मनु प्रिया, तीसरा स्थान मोनिका और  जससिमरत कौर ने संयुक्त रूप से हासिल किया।


बॉलीवुड सितारों ने मचाई धूम-
रोज फेस्टिवल के अंतिम दिन अंतिम दिन के दौरान बालीवुड के सितारों ने भी फेस्टिवल में शिरक त की और अपनी प्रस्तुति दी। 5 बजे इंडियन आइडल जैसीम, अनुज शर्मा, गुलशन टंडन की बैंड परफार्मेंस में लोग जमकर झूमे। जैसिम शर्मा ने आओगे साजना की प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed