फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   special train ready for pilgrims in Chandigarh

तीर्थ यात्रियों के लिए अच्छी खबर, सैर के लिए स्पेशल ट्रेन तैयार...जानें किराया और सुविधाएं

Sat, 08 Sep 2018 06:48 PM IST
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर
दीपक शाही, अमर उजाला, चंडीगढ़/जीरकपुर Updated Sat, 08 Sep 2018 06:48 PM IST
विज्ञापन
special train ready for pilgrims in Chandigarh
train - फोटो : amar ujala
अगर आप तीर्थ यात्रा करने के बारे में सोच रहे हैं,तो आपके लिए अच्छी खबर है। बस सामान पैक करिए, टिकट बुक करें और निकल पड़ें। इसके लिए भारतीय रेल ने खास व्यवस्था की है।  आइए जानते हैं इस खास ट्रेन के बारे में...
विज्ञापन



 

special train ready for pilgrims in Chandigarh
indian train
भारतीय रेलवे की धार्मिक ट्रेन ट्राइसिटी समेत उत्तर भारत के पर्यटकों को बैद्यनाथ, गंगासागर, वाराणसी, प्रयाग के तीर्थ स्थलों के दर्शन कराएगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन से 28 सितंबर को शाम 6 बजे अपने गंतव्य स्थान के लिए रवाना होगी। इसका संचालन जालंधर सिटी से किया जा रहा है, जो चंडीगढ़, अंबाला, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ के रास्ते जसडीह के लिए निकलेगी। वहां से हावड़ा, वाराणसी, प्रयाग के तीर्थ स्थलों से होते हुए 5 अक्तूबर को चंडीगढ़ वापसी करेगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन

special train ready for pilgrims in Chandigarh
डेमो - फोटो : डेमो
ट्रेन का शेड्यूल जारी, महज 7560 रुपये में कराएं बुकिंग
रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन(आईआरसीटीसी) ने पर्यटकों की मांग पर तीर्थ स्थलों पर दर्शन के लिए स्पेशल पैकेज तैयार कर ट्रेन का शेड्यूल भी जारी कर दिया है। अगर आप बैद्यनाथ, गंगासागर, प्रयाग के दर्शन करने जाना चाहते हैं तो आप ट्रेन में महज 7560 रुपये में बर्थ करा लें। दरअसल इस ट्रेन का संचालन जालंधर सिटी से किया जा रहा है। इसलिए ट्राइसिटी के लोगों के लिए पूरे ट्रेन में ढाई से तीन सौ सीटें हीं रिजर्व हैं। वैसे इस ट्रेन में कुल 800 सीटें हैं।
विज्ञापन

special train ready for pilgrims in Chandigarh
डेमो - फोटो : डेमो
आठ दिनों के टूर में इन तीर्थ स्थलों का करें दर्शन
तीर्थ स्थलों में जसडीह का बैद्यनाथ मंदिर, हावड़ा का गंगासागर, काली मंदिर, वाराणसी का काशी विश्वनाथ मंदिर, दशाश्वमेध घाट, गंगा आरती, प्रयाग में संगम स्थान और हनुमान मंदिर में दर्शन के बाद वापसी।               

यात्रियों को मिलेंगी ये सुविधाएं
-स्लीपर क्लास में सफर की सुविधा
 -वेजीटेरियन फूड के साथ ब्रेकफास्ट, लंच व डिनर की व्यवस्था भी
-टूर के दौरान यात्रियों की सुरक्षा के लिए अलग से सिक्योरिटी फोर्स मुस्तैद रहेगी
-यात्रियों को धर्मशाला व अन्य जगह ठहराया जाएगा।
-दर्शनीय स्थलों पर आने-जाने के लिए बस
-यात्रियों के स्वास्थ्य के मद्देनजर एक डाक्टर और मेडिसिन उपलब्ध रहेगा।
-यात्रियों को स्लीपर क्लास ट्रेन की सुविधा दी जाएगी, जिसमें मोबाइल चार्जिंग प्वाइंट, बायो टॉयलेट और अन्य सुविधाएं होंगी

special train ready for pilgrims in Chandigarh
डेमो - फोटो : डेमो
क्या कहते हैं आईआरसीटीसी के अधिकारी
जालंधर सिटी से 28 सितंबर को दिन में दो बजे बैद्यनाथ, गंगासागर, वाराणसी, प्रयाग के तीर्थ स्थलों के लिए ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन चंडीगढ़ अंबाला होते हुए जसडीह के लिए निकलेगी। इसमें कुल 800 सीटें हैं, इसकी बुकिंग शुरू कर दी गई है। -जीएम सिंह, ग्रुप जनरल मैनेजर, नॉर्थ जोन आईआरसीटीसी

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed