Haryana News: हरियाणा में स्थापित होगी स्पेशल NRI सेल, विदेश में बसे हरियाणवियों की शिकायतें होंगी हल
विदेश मंत्रालय में सचिव डॉ. औसाफ सईद ने विदेश नीति को तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रबंधन के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में मंत्रालय द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
विदेश में रहने वाले हरियाणा के मूल निवासियों की शिकायतों और समस्याओं को स्पेशल एनआरआई सेल दूर करेगा। जल्द ही प्रदेश में स्पेशल एनआरआई सेल की स्थापित की जाएगी। यह सेल मुख्य रूप से हरियाणा से बाहर गए प्रवासियों के हितों की रक्षा के मामले देखेगा ताकि विदेश में बैठे लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। यह जानकारी प्रदेश के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने दी। वह गुरुवार को पंचकूला में आयोजित विदेश संपर्क कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।
कार्यक्रम हरियाणा सरकार और विदेश मंत्रालय ने संयुक्त रूप से आयोजित किया। कौशल ने बताया कि स्पेशल एनआरआई सेल पुलिस विभाग से स्वतंत्र रूप से संचालित होगा।
संजीव कौशल ने प्रदेश की प्रगति पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा का कोई युवा विदेश में जाने और जॉब करने की इच्छा रखता है तो उसको युवा अधिकारिता और उद्यमिता विभाग द्वारा कौशल विकास प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। इसके अलावा, राज्य सरकार विदेश में उच्च शिक्षा और रोजगार के अवसरों के बारे में युवाओं को शिक्षित करने के लिए विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में सक्रिय रूप से सेमिनार आयोजित कर रही है।
विदेश मंत्रालय में सचिव डॉ. औसाफ सईद ने विदेश नीति को तैयार करने और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के प्रबंधन के साथ-साथ सांस्कृतिक जुड़ाव को बढ़ावा देने में मंत्रालय द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका पर जोर दिया। इस नीति का मुख्य उद्देश्य अपने देश के नागरिकों के अनुकूल बनाना है। उन्होंने युवाओं को फर्जी इमीग्रेशन एजेंटों और गलत तरीके से विदेश जाने से होने वाले नुकसान के प्रति आगाह किया।
विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने विचारों के आदान-प्रदान में विभाग की सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया। इस अवसर पर मनिका जैन, अतिरिक्त सचिव (डीई), विदेश मंत्रालय, अनुराग भूषण, अतिरिक्त सचिव (ईपी एंड डब्ल्यू), विदेश मंत्रालय, पंचकूला की उपयुक्त डॉ. प्रियंका सोनी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे हैं।
विज ने किया फिजियोथेरेपी के ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल‘ का शुभारंभ
हरियाणा के चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री अनिल विज ने गुरुवार को हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी के ‘ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पोर्टल‘ का शुभारंभ किया। इस पर फिजियोथेरेपिस्टों को हरियाणा में काम करने के लिए रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। पंजीकरण प्रक्रिया में पादरर्शिता लाने के लिए यह पोर्टल शुरू किया गया है। इस दौरान मंत्री ने फिजियोथेरेपिस्ट राहुल को प्रमाणपत्र भी प्रदान किया।
विज ने कहा कि अगर कोई फिजियोथेरेपिस्ट दूसरे राज्य की काउंसिल में पंजीकृत है और प्रदेश में काम करने का इच्छुक है तो उसे हरियाणा में रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए उस काउंसिल की एनओसी जमा करवानी होगी। अगर उस राज्य में काउंसिल नहीं है तो उसकी डिग्री का सत्यापन करवाया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस पोर्टल से नए रजिस्ट्रेशन करने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। हरियाणा स्टेट काउंसिल फॉर फिजियोथेरेपी में अब तक 1936 रजिस्ट्रेशन मैन्युअल है।