फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Special investigation team reached Moga In the coarseness case

बेअदबी के आरोपी डेरा प्रेमियों ने हाथ जोड़कर ग्रामीणों से मांगी माफी, छावनी में तब्दील हुआ गांव

Thu, 01 Nov 2018 09:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोगा (पंजाब) Updated Thu, 01 Nov 2018 09:09 AM IST
विज्ञापन
Special investigation team reached Moga In the coarseness case
हाथ जोड़े हुए आरोपी

सूबे में पिछले तीन साल के दौरान धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी के मामलों की पड़ताल कर रहे डीआईजी रणबीर सिंह खटड़ा की निगरानी में विशेष जांच टीम बुधवार को गांव मल्लके पहुंची। टीम ने इन मामलों में गिरफ्तार डेरा प्रेमियों से कड़े सुरक्षा प्रबंधों में वारदात की जगह की निशानदेही करवाई। इस दौरान आरोपियों ने गांववासियों के आगे हाथ जोड़कर माफी मांगी। 

विज्ञापन


बुधवार सुबह आरोपियों समेत विशेष जांच टीम के आने से पहले गांव मल्लके पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया। एसपी (जांच) वजीर सिंह खैहरा ओर डीएसपी बाघापुराना रणजोध सिंह की अगुवाई में बड़ी संख्या में पुलिस जवान तैनात किए गए। गिरफ्तार आरोपी डेरा प्रेमी अमरदीप सिंह उर्फ दीपा और मिट्ठु सिंह की निशानदेही की विशेष जांच टीम ने वीडियोग्राफी भी की। 

विज्ञापन

टीम ने गांव मल्लके गुरुद्वारा साहिब के सचखंड में बेअदबी के बाद सील करके रखे गए श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अंगों की भी वीडियोग्राफी की। मौके पर मौजूद पंजाब राज्य बिजली बोर्ड के पूर्व चेयरमैन हरिंदर सिंह और अन्य ग्रामीणों के सामने आरोपी डेरा प्रेमियों ने हाथ जोड़कर अपनी गलती के लिए क्षमा मांगी। विशेष जांच टीम सबसे पहले आरोपी अमरदीप सिंह दीपा के खेत में लगे ट्यूबवेल पर गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने माना कि 4 नवंबर 2015 को घटना वाली रात दोनों आरोपी इस ट्यूबवेल पर ठहरे। उसी रात को ही डेरा सिरसा की 45 सदस्य राज्य स्तरीय समिति का मेंबर पिरथी सिंह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र अंग देकर गया था। 

पुलिस के मुताबिक आरोपियों ने बताया कि उन्होंने ट्यूबवेल पर पन्ने फाड़े। बाद में मिट्ठु सिंह ने मोटरसाइकिल चलाई और उन्होंने पहला समालसर वाले मोड़, लद्धे की दुकान आगे, गांव के बड़े खूह पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब के अंग बिखारते हुए बरगाड़ी वाले कच्चे रास्ते जाकर जिल्द (कवर) खेत में फेंक दी थी। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल किया मोटरसाइकिल भी बरामद कर लिया है। 

उल्लेखनीय है कि विशेष जांच टीम ने आरोपियों से पूछताछ के लिए अदालत ने आरोपियों का 2 नवंबर तक पुलिस रिमांड मंजूर किया है। गांव मल्लके में 4 नवंबर 2015 को श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी की बड़ी घटना होने पर सिख संगत में भारी रोष फैल गया था। थाना समालसर में गुरसेवक सिंह फौजी की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों खिलाफ केस दर्ज किया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed