फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   'Special Chance' exams to begin on July 30; students will get an opportunity to take papers missed during April-May.

Chandigarh News: 30 जुलाई से होंगे स्पेशल चांस एग्जाम, अप्रैल-मई में छूटे पेपर देने का मिलेगा मौका

Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
Chandigarh Bureau चंडीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
'Special Chance' exams to begin on July 30; students will get an opportunity to take papers missed during April-May.
चंडीगढ़। अप्रैल मई की परीक्षाओं में शामिल न होने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। जिन विद्यार्थियों के एक या अधिक पेपर किसी वजह से छूट गए थे, उनके लिए अच्छी खबर है। विश्वविद्यालय 30 जुलाई से स्पेशल चांस परीक्षाएं आयोजित करेगा।
विज्ञापन

ये परीक्षा उन विद्यार्थियों के लिए होगी, जो पेपरों के टकराव (क्लैश), बीमारी, खेल प्रतियोगिताओं, एनसीसी गतिविधियों या किसी अन्य वैध कारण से परीक्षा नहीं दे पाए थे।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय ने बताया है कि इन स्पेशल चांस परीक्षाओं के लिए नया एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। विद्यार्थियों को अप्रैल मई की परीक्षा का वही पुराना एडमिट कार्ड लेकर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा केंद्र की जानकारी संबंधित डेटशीट में दी जाएगी। इसलिए सभी विद्यार्थी अपनी डेटशीट ध्यान से देखें और उसी के अनुसार तय परीक्षा केंद्र पर समय से पहुंचें। विश्वविद्यालय ने पात्र विद्यार्थियों से समय पर परीक्षा में शामिल होने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed