{"_id":"a8f5ab8d3aba2938f677f74e39cc4fd8","slug":"special-booths-for-the-elderly-in-the-waiting-room","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदान केंद्रों में बुजुर्गों के लिए स्पेशल वेटिंग रूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदान केंद्रों में बुजुर्गों के लिए स्पेशल वेटिंग रूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Fri, 04 Apr 2014 01:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूटी प्रशासन के चुनाव विभाग की ओर से शहर के सभी मतदान केंद्रों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए वेटिंग रूम बनाए जाएंगे। ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि भीड़ होने पर बुजुर्गों को लाइन में न खड़ा रहना पड़े।
विज्ञापन
चुनाव आयोग की ओर से चंडीगढ़ के लिए नियुक्त चुनाव पर्यवेक्षक डॉ. विश्वास मेहता ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मतदान केंद्रों के पास अतिरिक्त कमरों में वेटिंग रूम बनाए जाएं। इसके साथ ही अगर किसी बुजुर्ग को मतदान केंद्र तक जाने के लिए व्हील चेयर की जरूरत पड़ती है तो वह भी उसे उपलब्ध कराई जाए।
विज्ञापन
चुनाव पर्यवेक्षक शहर के मतदान केंद्रों का दौरा कर रहे हैं और वहां तैयारियों की समीक्षा कर रहे हैं। जहां जहां कोई खामी नजर आती है वह अधिकारियों को उसे दूर करने को कहा जा रहा है। डॉ. मेहता ने सभी बूथ लेवल ऑफिसर्स को चुनाव के दिन मतदान केंद्रों पर मौजूद रहने को कहा है।
विज्ञापन