फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   South Korean company made rapid test kit in Gurugram

गुरुग्राम में दक्षिण कोरियाई कंपनी ने बनाई रैपिड टेस्ट किट, हरियाणा सरकार को सौंपी 25000 की पहली खेप

Tue, 21 Apr 2020 01:27 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़ Published by: ajay kumar Updated Tue, 21 Apr 2020 01:27 AM IST
विज्ञापन
South Korean company made rapid test kit in Gurugram
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमित मामलों का तेजी से पता लगाने के लिए गुरुग्राम के आईएमटी मानेसर में स्थित दक्षिण कोरियाई कंपनी मैसर्स एसडी बायोसेंसर ने रैपिड टेस्ट किट तैयार की है। इसे 380 रुपये प्रति किट की दर से मुहैया करवाने की पेशकश की है, जो चीन से आयातित रैपिड टेस्ट किट से लगभग 400 रुपये सस्ती है। 

विज्ञापन


इस किट से हरियाणा के साथ-साथ अन्य राज्यों को भी लाभ होगा। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रयासों के कारण उत्पादन के लिए आवश्यक स्वीकृति 15 दिन से कम समय में मिल गई। जिसमें आमतौर पर पांच महीने से अधिक का समय लगता है। इसे नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी, पुणे के बाद भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के पास भेजना होता है।
विज्ञापन


इसके बाद औषध महानियंत्रक से इसके उत्पादन की स्वीकृति लेनी होती है। यह सब प्रक्रिया 15 दिन में पूरी ही गई। कंपनी ने 25000 टेस्ट किट की पहली खेप सोमवार को हरियाणा सरकार को सौंप दी। मेसर्स एसडी बायोसेंसर का एक महीने में लगभग 10 मिलियन रैपिड टेस्ट किट तैयार करने का लक्ष्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अगले कुछ दिनों में लगभग 1 से 1.5 मिलियन रैपिड टेस्ट किट का उत्पादन होने की संभावना है। यह रैपिड टेस्ट किट की मांग को पूरा करने में अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा। इस किट का उत्पादन आम जनता के लिए वरदान साबित होगा। यह प्रयास न केवल सरकार की कोरोना वायरस से लड़ने की प्रतिबद्धता को बल देगा, बल्कि विकट स्थिति में महामारी को नियंत्रित करने में बढ़ोतरी होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed