{"_id":"61ae787067b50c623f272e73","slug":"sood-s-instructions-candidates-should-contact-voters-by-going-to-the-booth-level-chandigarh-news-pkl4352490135","type":"story","status":"publish","title_hn":"सूद का निर्देश, बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें उम्मीदवार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सूद का निर्देश, बूथ स्तर पर जाकर मतदाताओं से संपर्क करें उम्मीदवार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंडीगढ़। नामांकन की छंटनी के बाद सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने उम्मीदवारों से मुलाकात की और चुनावी रणनीति पर चर्चा की। सूद ने कहा कि नगर निगम चुनाव जीतने के लिए पार्टी माइक्रो मैनेजमेंट के तहत काम करेगी।
उन्होंने बताया कि माइक्रो मैनेजमेंट का मतलब सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं के साथ सीधा संपर्क साधेंगे और उन्हें पार्टी की नीतियों से अवगत करा साथ जोड़ेंगे। साथ ही प्रत्याशियों के समर्थन में मतदाताओं को लामबंद करेंगे। बताया कि पार्टी के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्र में जत्था बनाकर प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार करेंगे। इसके अलावा महिला प्रकोष्ठ तथा युवा प्रकोष्ठ भी अधिक से अधिक लोगों से संपर्क कर प्रत्याशियों को मजबूती देंगे।
उधर, पार्टी के प्रत्याशियों ने सोमवार को भी अपने-अपने क्षेत्रों में प्रचार अभियान चलाया। पार्टी के उम्मीदवार महेश इंदर सिंह (वार्ड-2), राशि भसीन (वार्ड-10), युवा नेता अनूप गुप्ता (वार्ड-11), सुनीता धवन (वार्ड-18), देवेश मोदगिल (वार्ड-21), राजेश कालिया (वार्ड-26), रविंद्र रावत (वार्ड-27), रविन्द्र पठानिया (वार्ड-29), शक्ति प्रकाश देवशाली (वार्ड-30) और भूपिंद्र शर्मा (वार्ड-34) ने अपने-अपने समर्थकों के साथ सेक्टरों के रियायशी क्षेत्रों और बाजारों में जाकर लोगों से भाजपा के लिए वोट मांगे। वार्ड-4 की प्रत्याशी सविता गुप्ता ने किशनगढ़ गांव के साथ-साथ इंदिरा कालोनी, वार्ड-33 के प्रत्याशी कुंवरजीत सिंह राणा ने बुडै़ल, वार्ड-31 के प्रत्याशी भरत कुमार ने कजहेड़ी, वार्ड-1 की प्रत्याशी मनजीत कौर ने खुड्डा लाहौरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ प्रचार कर पार्टी के लिए समर्थन मांगा।