फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Sood furious over Subhash Chawla's allegation, said - prove the charge, I will resign

फौसवेक ने नगर निगम चुनाव में अपना एजेंडा बताया

Tue, 21 Dec 2021 02:27 AM IST
Panchkula Bureau पंचकुला ब्‍यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 02:27 AM IST
विज्ञापन
Sood furious over Subhash Chawla's allegation, said - prove the charge, I will resign
चंडीगढ़। नगर निगम चुनाव में राजनीतिक पार्टियों के सामने अपनी मांगें रखने के लिए फॉसवेक ने सोमवार को एक कार्यक्रम का आयोजन किया। सेक्टर-36 के पीपुल्स कन्वेंशन सेंटर में आयोजित इस कार्यक्रम में फॉसवेक के चेयरमैन बलजिंदर सिंह बिट्टू ने कहा कि चंडीगढ़ को स्मार्ट सिटी न बनाया जाए, इसे सिटी ब्यूटीफुल ही रहने दिया जाए। स्मार्ट सिटी के नाम पर सिर्फ फिजुलखर्ची की जा रही है। इस दौरान सभी राजनीतिक दलों ने भी अपने एजेंडे रखे।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पहुंचे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चावला ने आरोप लगाया कि भाजपा केंद्र से पूरा ग्रांट नहीं ला सकी, जबकि कांग्रेस के समय अधिक ग्रांट आती थी। इस आरोप पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि कांग्रेस केवल बातें ही करती है। कांग्रेस के समय में केवल 276 करोड़ की ग्रांट इन एड चंडीगढ़ नगर निगम को मिली, जबकि हम इससे ज्यादा ग्रांट ले आए। यदि कांग्रेस अपने आरोप को साबित कर दे तो मैं अध्यक्ष पद से हट जाऊंगा और अपने सभी 35 प्रत्याशियों के नाम भी चुनाव से वापस ले लूंगा।
विज्ञापन

इससे पहले आम आदमी पार्टी के संयोजक प्रेम गर्ग ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पार्टी निगम चुनाव जीती तो जिस प्रकार से अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में काम किया है, उसी प्रकार चंडीगढ़ में भी करेंगे। इसके लिए नीति और नीयत की जरूरत होती है। पैसे का उपयोग सही तरीके से करेंगे। गर्ग ने कहा कि चंडीगढ़ के अधिकारियों की मानसिकता जनता को परेशान करने वाली बन चुकी है। अधिकारी लोगों की सुनते ही नहीं हैं जबकि पंचकूला में चंडीगढ़ से बेहतर स्थिति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा ने 25 वादे किए थे लेकिन अपने वादे पूरे नहीं किए। हमने चार्जशीट बनाया, जिसे भाजपा ने फाड़ दिया। जब कांग्रेस नगर निगम की सत्ता में थी तो बेहतर काम हुआ। कांग्रेस के समय में काफी फंड केंद्र से आया। उस वक्त जनता पर कोई अतिरिक्त टैक्स नहीं लगाया। दिल्ली वित्त आयोग के अनुसार, चंडीगढ़ के नगर निगम को आज के समय में कम से कम 12 सौ करोड़ रुपये का राजस्व मिलना चाहिए था। यदि इतना पैसा आता तो किसी प्रकार के टैक्स जरूरत नहीं पड़ती। पानी के रेट नहीं बढ़ाने पड़ते। चावला ने कहा कि गारबेज कलेक्शन सिस्टम भी फेल है। पार्किंग स्मार्ट नहीं हुई लेकिन पैसे स्मार्ट पार्किंग के लिए जा रहे हैं। चावला ने कहा कि जिसने काम नहीं किया उसे वोट न देकर सजा दीजिए।
वहीं, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने अपना पक्ष रिपोर्ट कार्ड रखते हुए रखा। सूूद ने कहा कि भाजपा के कार्यकाल में शहर में बहुत तरक्की हुई है। कांग्रेस ने 14 वर्ष में कोई राजस्व पैदा नहीं किया।
अफसरशाही हावी, जनता करे विद्रोह : सूद
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने कहा कि चंडीगढ़ में अफसरशाही हावी है। उन्होंने शहर की समस्याओं का ठीकरा पूर्व नगर निगम कमिश्नर केके यादव पर फोड़ते हुए कहा कि केके यादव ने शहर का बहुत नुकसान किया। उन्हीं के कारण आज शहर की यह स्थिति है। सूद ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल सही कहते थे कि यहां के अधिकारी नहीं सुुनते। चंडीगढ़ की जनता को इसके लिए विद्रोह करनी चाहिए।

‘सेक्टर-61 को अब तक नहीं मिला पिन कोड, ठेका खुलने से महिलाओं का निकलना मुश्किल’
सेक्टर-61 के आरडबल्यूए के प्रधान विनीत सिंह चौहान ने कहा कि नगर निगम में भाजपा के पांच वर्ष हो गए। हमारे सेक्टर को अब तक पिन कोड तक नहीं मिला। मोहाली के पिन कोड से चिट्ठियां आती हैं। कहा कि हमारे सेक्टर में शराब का ठेका खोला गया है। इससे महिलाओं का घर से निकलना तक मुश्किल है। उन्होंने भाजपा अध्यक्ष और सांसद किरण खेर को खरी-खरी सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed