{"_id":"58c4f1254f1c1b7926dc3e9d","slug":"sonipat-girl-mba-topper-gulshana-wins-atul-maheshwari-gold-medal-by-amar-ujala","type":"story","status":"publish","title_hn":"MBA टॉपर इस होनहार बेटी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल, जानिए कब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MBA टॉपर इस होनहार बेटी को मिलेगा अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल, जानिए कब
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत(हरियाणा)
Updated Sun, 12 Mar 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल विनर एमबीए टॉपर गुलशाना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस बार अमर उजाला के नवोन्मेषक स्व. अतुल माहेश्वरी गोल्ड मेडल एमबीए की टॉपर बेटी को दिया जाएगा। ये होनहार बेटी सोनीपत की रहने वाली है। दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के सभागार में 12 मार्च को होने वाले दीक्षांत समारोह में जीवीएम आईटीएम कॉलेज मुरथल रोड की छात्रा को यह मेडल दिया जाएगा।
गुलशाना को राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी यह मेडल देंगे तो अमर उजाला की ओर से 10 हजार रुपये भी देकर उनका सम्मान किया जाएगा। वहीं, दीक्षांत समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गईं। दीक्षांत समारोह के लिए वीसी टंकेश्वर सिंह ने सभी विभागध्यक्षों को जिम्मेदारी भी सौंपी।
दीनबंधु छोटूराम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी यूनिवर्सिटी का पांचवां दीक्षांत समारोह रविवार को मनाया जाएगा, जिसमें 303 छात्रों को डिग्री दी जाएगी तो 42 को पीएचडी की उपाधि से नवाजा जाएगा। वहीं, अपने विभागों में टॉपर रहने वाले 28 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी होंगे जो छात्रों को मेडल व डिग्री देंगे। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कविता जैन भी दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।
दीक्षांत समारोह होली के दिन होने के कारण त्योहार पर डिग्री मिलने से छात्र-छात्राओं की खुशी दोगुनी हो जाएगी, जिसको लेकर उनमें काफी उत्साह भी दिखाई दे रहा है। दीक्षांत समारोह की तैयारियों को लेकर वीसी टंकेश्वर कुमार ने सभागार का निरीक्षण किया और वहां जाकर जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।